गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: शराब की पार्टी की, कहासुनी को लेकर दोस्तों ने किया ऐसा काम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana : हरियाणा के जींद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बता दें किजुलालपुर खुर्द गांव निवासी 42 वर्षीय बलजीत उर्फ बादल का खून से लथपथ शव…


Murder in Haryana : हरियाणा के जींद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बता दें किजुलालपुर खुर्द गांव निवासी 42 वर्षीय बलजीत उर्फ बादल का खून से लथपथ शव खेत में पडा मिला। पुलिस ने बताया कि सिर और चेहरे पर गंभीर चोटो के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि ईंटों या पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया।

Advertisement

 

परिजनों ने बताया कि बलजीत गुरुवार शाम अपने घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि खेत में उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। Murder in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हुआ खुलासा: पुलिस ने बताया कि पता चला है कि बलजीत की हत्या एक शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते की गई। गुरुवार रात वह गांव के ही दो अन्य लोगों विजय और हिमांशु (18 वर्ष) के साथ खेत में शराब पी रहा था।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई । बताया जा रहा है कि कि विजय और हिमांशु ने ईंटों से हमला कर बलजीत की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। Murder in Haryana

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp