back to top
Home Political News Municipal Election 2026: धारूहेड़ा के ये लोग नहीं कर सकते नामांकन, जानिए...

Municipal Election 2026: धारूहेड़ा के ये लोग नहीं कर सकते नामांकन, जानिए क्यों

नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने

Municipal Election 2026    धारूहेड़ा : नगर पालिका चुनाव में पार्षद ओर चेयरमैन पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अब तक एक भी उम्मीदवार द्वारा फॉर्म जमा नहीं करवाया।
तहसील परिसर में 25 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सख्त नियमों और जरूरी दस्तावेजों की लंबी सूची के चलते संभावित प्रत्याशी पीछे हटते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पहले दिन से अब तक नामांकन काउंटर लगभग खाली रहे हैं।

मुख्य बिंदु
नामांकन के लिए “नो ड्यूज” सर्टिफिकेट सबसे बड़ी शर्त
नगर पालिका, बैंक, बिजली और सहकारी संस्थाओं से अलग-अलग प्रमाण पत्र अनिवार्य
फॉर्म-26 में संपत्ति, बैंक बैलेंस और आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी जरूरी
प्रस्तावक का भी नो ड्यूज और वोटर लिस्ट सत्यापन जरूरी
चार पासपोर्ट फोटो, शपथ पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को नगर पालिका धारूहेड़ा, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, कृषि सहकारी समिति, बिजली निगम और पीएचईडी तक से “नो ड्यूज” सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा नामांकन फॉर्म को पब्लिक नोटरी से सत्यापित कराना और फॉर्म-26 के तहत चल-अचल संपत्ति, बैंक खाते, लंबित मामलों और शैक्षणिक योग्यता का पूरा ब्यौरा देना जरूरी है।

आरक्षित सीटों के लिए जाति प्रमाण पत्र और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया गया है। वहीं चुनाव आयोग ने op पारदर्शिता के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को अलग बैंक खाता खोलने और उसी से चुनावी खर्च करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावक से जुड़े दस्तावेज भी अनिवार्य हैं, जिससे प्रक्रिया और जटिल हो गई है।

इन सभी शर्तों और दस्तावेजों की जटिलता के कारण कई इच्छुक उम्मीदवार अभी तक नामांकन दाखिल नहीं कर पाए हैं।

कोई लोगो ने यह भी दावा किया है कि उनके सभी कागजात तैयार है लेकिन वह मंगलवार को नामांकन नहीं करना चाहते थे ऐसे में साफ जाहिर रहेगी आज बुधवार को कई नामांकन होने की उम्मीद है

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News