Dr. Virat Yadav’s Unique Initiative: बहन की शादी में कन्यादान के रूप में लिए सिर्फ 11 रुपये

On: April 21, 2026 6:45 PM
Follow Us:
BREAKING NEWS

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विराट यादव ने अपनी बहन डॉ. श्वेता यादव की शादी में कन्यादान के रूप में मात्र 11 रुपये लिए है। इस पहल को समाज में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें दिखाया गया कि शादी जैसे सामाजिक आयोजन में फिजूलखर्ची से बचते हुए सरलता को अपनाया जा सकता है।Dr. Virat Yadav’s Unique Initiative

चर्चा को बना विषय’ बता दे इस पहल की रेवाड़ी ही पूरे ​हरियाणा में सराहना हो रही है और लोग इसे नई सोच की मिसाल बता रहे हैं। वैसे इस विवाह समारोह में कई नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित चिकित्सा जगत से जुड़े कई डॉक्टर, सरकारी अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।Dr. Virat Yadav’s Unique Initiative

 

समाज को नया संदेश: बता दे प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विराट यादव की इस पहल की चारो ओर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर शादियों में दिखावे और खर्च को ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन इस तरह की पहल समाज को नई दिशा देने का काम करती है।Dr. Virat Yadav’s Unique Initiative

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रेरणा लेनी चाहिए: लोगों ने उम्मीद जताई कि इस उदाहरण से प्रेरणा लेकर अन्य परिवार भी सादगीपूर्ण और सामाजिक संदेश देने वाली शादियों को बढ़ावा देंगे, जिससे अनावश्यक खर्च पर अंकुश लग सके और समाज में बेहतर सोच विकसित हो।

 

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा: शादी समारोह के बाद अखिलेश यादव पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव के निवास स्थान पर भी पहुँचे। जहां उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता है, लेकिन वो आए नहीं, अब जो प्यार मिला है, उससे देखकर अब बार बार आना होगा।

बता दे कि कि कैप्टन अजय सिंह यादव लालू यादव के समधी भी हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि असली महिला विरोधी भाजपा है और भाजपा ने कभी महिलाओं को अपने संगठन में अध्यक्ष नहीं बनाया। नारी का नारा बनाकर भाजपा केवल वोट लेना चाहते थी। वो उनका अब केवल सपना बन रह गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

विकास परियोजनाओं पर होगी डिजिटल निगरानी, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

Haryana News: विकास परियोजनाओं पर होगी डिजिटल निगरानी, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब राज्य के सभी विकास कार्यों की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी। क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से सभी विकास कार्यों को जोड़ा जाएगा ताकि QR कोड स्कैन करते हैं सभी जानकारी मिल सके।

मोबाइल स्कैन करते ही खुलेगी पूरी परियोजना की जानकारी

नई व्यवस्था के तहत सड़क, पुल, सरकारी भवन और अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों के स्थलों पर QR कोड लगाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन कर परियोजना की लागत, निर्माण अवधि, कार्य की प्रगति और संबंधित एजेंसी की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने में आसानी होगी।

गुणवत्ता जांच के लिए मजबूत होगा निगरानी तंत्र

राज्य सरकार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी ऑडिट और निरीक्षण व्यवस्था को और मजबूत बना रही है। परियोजनाओं के विभिन्न चरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी या लापरवाही को समय रहते सुधारा जा सके।

बड़े प्रोजेक्ट्स पर रहेगी थर्ड पार्टी की नजर

सरकारी एजेंसियों के अलावा बड़े विकास कार्यों में स्वतंत्र थर्ड पार्टी निरीक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन संभव होगा और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

निर्माण सामग्री की होगी वैज्ञानिक जांच

सरकार निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित कर रही है। इसके साथ ही इंजीनियरों और अधिकारियों को नई तकनीकों तथा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे परियोजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके।

पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की तैयारी

QR कोड आधारित प्रणाली का सबसे बड़ा उद्देश्य सरकारी परियोजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाना है। नागरिक सीधे परियोजना की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे विभागों की जवाबदेही बढ़ेगी और विकास कार्यों पर सार्वजनिक निगरानी भी संभव हो सकेगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस डिजिटल पहल से हरियाणा में आधारभूत ढांचा विकास की गुणवत्ता में सुधार होगा और सार्वजनिक परियोजनाओं के संचालन में पारदर्शिता के नए मानक स्थापित होंगे।

रेवाड़ी सहित इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: रेवाड़ी सहित इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। आज भी राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आज रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी।

कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

राज्य के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज नूह, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात सहित कई जिलों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में हुई गिरावट

लगातार होने वाले बारिश के वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी राज्य में 7 तारीख तक बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि नमी का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहने से लोगों को उमस महसूस हो सकती है. महेंद्रगढ़ सहित रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी वही इन क्षेत्रों में आंधी तूफान आने की संभावना है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Railway News: तत्काल में आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानिए कैसे टिकट करें बुक

Railway News:   देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें तत्काल बुकिंग में कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। दरअसल, रेलवे ने 12 जुलाई से आधार सत्यापन लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद सिर्फ आधार प्रमाणित यूजर ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे।

रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस नियम को लागू करने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों को तत्काल योजना का लाभ मिले।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा। साथ ही दलालों द्वारा टिकटों की ब्लैकमेलिंग पर रोक लगेगी। Railway News

आधार आधारित ओटीपी लागू होगा

तत्काल बुकिंग के तहत सिर्फ आधार प्रमाणित यूजर ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मंत्रालय ने निर्धारित किया है कि 15 जुलाई 2025 से यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए एक अतिरिक्त आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण चरण पूरा करना होगा।Railway News

कहां बुक होगी टिकट

12 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे की तत्काल बुकिंग के तहत ट्रेन टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। केवल वे यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़े ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया करनी होगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

30 मिनट बाद खुलेगी एजेंट की विंडो

टिकट बुकिंग एजेंट के लिए विंडो 30 मिनट बाद खुलेगी। एसी श्रेणियों के लिए सुबह 10.00 बजे से 10.30 बजे तक और नॉन-एसी के लिए सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक बुकिंग की जाएगी। मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को प्रणाली में आवश्यक संशोधन करने तथा सभी जोनों को इन परिवर्तनों के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है। Railway News

 

CASH

Breaking News: विदेशी और NRI निवेशकों के लिए बड़ा एलान, जानिए पूरी जानकारी

Breaking News:  भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने देश की मौद्रिक नीति को लेकर कई बड़ा एलान किया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के नए नतीजों की घोषणा की। बता दें कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पॉलिसी रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 पर्सेंट पर बरकरार रखने के लिए वोट किया है।Breaking News

 

बदले गए नए नियमों की पूरी जानकारी की शेयर‘ बता दे कि रिजर्व बैंक के इन फैसलों का सीधा असर देश के आम नागरिकों से लेकर विदेश में रहने वाले निवेशकों पर पड़ने वाला है। गवर्नर ने इस बैठक के बाद प्रेस रिलीज के जरिए नीतिगत दरों और निवेश के नए नियमों की पूरी जानकारी शेयर की है। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय बदलावों का बारीकी से आकलन करने के बाद कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रेपो रेट 5.25 पर्सेंट पर बरकरार’ RBI  गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पॉलिसी रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 पर्सेंट पर बरकरार रखने के लिए वोट किया है। लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी यानी एलएएफ के तहत रेपो रेट को स्थिर रखने का यह फैसला देश के आर्थिक हालातों को देखकर लिया गया है।

विदेशी बैंको के लिए बडा योगदान: बता दे कि इस बार की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रिजर्व बैंक ने देश से बाहर रहने वाले लोगों के लिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश के नियमों को पहले से कहीं ज्यादा आसान और बेहतर कर दिया है।

बैंक रेट भी 5.50 पर स्थिर
इसके साथ ही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी यानी एसडीएफ रेट को भी 5.00 पर्सेंट पर बनाए रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी यानी एमएसएफ रेट और बैंक रेट भी 5.50 पर्सेंट पर स्थिर रहेंगे। एमपीसी ने इस बार भी अपने न्यूट्रल स्टांस यानी तटस्थ रुख को जारी रखने का फैसला किया है।

 

दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला कोई भी बाहरी नागरिक अब बढ़ी हुई लिमिट के साथ बिना किसी सेबी रजिस्ट्रेशन के भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है। आरबीआई का मानना है कि मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल हालातों को देखते हुए लिया गया यह फैसला बाजार में विदेशी निवेश को बढ़ावा देगा।

PPF

PPF में कैसे निवेश करें! होगा मोटा फायदा, PF और PPF में क्या फर्क है?

PPF : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) छोटे निवेशकों के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय और सुरक्षित बचत योजना है, जो उन्हें लंबी अवधि में एक बड़ा फंड बनाने में मदद करती है। यह बचत योजना कर छूट और गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है, जो इसे निवेश के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। आइए जानते हैं कि आप पीपीएफ खाता कैसे खोल सकते हैं, इसके लिए क्या पात्रता है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

पीपीएफ खाता खोलने की पात्रता

  • कोई भी भारतीय निवासी पीपीएफ खाता खोल सकता है।
  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक भी नाबालिग बच्चे की ओर से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
  • एनआरआई (अनिवासी भारतीय) नए पीपीएफ खाते खोलने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • पीपीएफ खाता ऑनलाइन या किसी भी बैंक या डाकघर में जाकर खोला जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • पीपीएफ खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
  • पता प्रमाण: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या बिजली बिल।
  • फोटो: हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो।
  • फॉर्म ए: पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म।
  • पीपीएफ खाता खोलने की प्रक्रिया:

ऑनलाइन प्रक्रिया:

  • अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • पीपीएफ सेक्शन में जाएं और ‘नया खाता खोलें’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और कम से कम ₹500 की शुरुआती जमा राशि जमा करें।
  • ओटीपी या नेट बैंकिंग के ज़रिए लेन-देन को प्रमाणित करें। आपका खाता खुल जाएगा।

ऑफ़लाइन प्रक्रिया:

  • आप किसी भी बैंक या डाकघर में जाकर फॉर्म ए और ज़रूरी पहचान दस्तावेज़ जमा करके आसानी से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

क्या होता है PF?

PF यानी प्रोविडेंट फंड एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जो नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए होती है. इसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक तय रकम कटती है और उतनी ही राशि कंपनी भी जमा करती है. यह पैसा कर्मचारी के भविष्य और रिटायरमेंट के लिए जमा होता रहता है.

क्या होता है PPF?

वहीं, PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी बचत योजना है. इसमें कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है. चाहे वह नौकरी करता हो, खुद का कारोबार करता हो या फिर उसकी कोई नियमित आय न हो. PPF खाते में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं.

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

PF और PPF में क्या फर्क है?

PF और PPF दोनों बचत योजनाएं हैं, लेकिन इनके नियम अलग-अलग हैं. 

  • PF केवल नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए होता है और यह उनकी नौकरी से जुड़ा होता है. दूसरी ओर PPF में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है.
  • PF में हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक तय राशि अपने आप कट जाती है. इसमें नियोक्ता यानी कंपनी भी योगदान देती है. जबकि PPF में निवेश पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. आप साल में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.
  • PF में कंपनी भी योगदान देती है, जबकि PPF में केवल खाताधारक ही निवेश करता है.
  • PF खाते को नौकरी बदलने पर ट्रांसफर किया जा सकता है, जबकि PPF पूरी तरह व्यक्तिगत खाता होता है. PPF की लॉक-इन अवधि 15 साल होती है, साथ ही PPF खाते पर लोन भी लिया जा सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें