
भिवानी: मुए थाई खेल संघ हरियाणा द्वारा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय मुए थाई चैंपियनशिप का समापन सनातन धर्म जगदीश कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में सफलतापूर्वक किया गया। प्रदेश के 14 जिलों से 260 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहला स्थान फरीदाबाद, दूसरा स्थान भिवानी तथा तीसरा स्थान झज्जर की टीम का रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सनातन धर्म जगदीश कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल के कार्यकारी प्रधान ओपी नंदवाणी, स्कूल संरक्षक एडवोकेट अविनाश सरदाना, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज तथा आल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल भारत सरकार के चेयरमैन कमल सैनी ने सरकार की तरफ से भी आश्वासन दिया की वो हमेशा खिलाड़ियों के हित में उनके साथ है। उन्होंने भिवानी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज तंवर को पगड़ी और ट्रॉफी से सम्मानित किया। सूरज तंवर ने बहरीन मे होने वाले एशियन ओलंपिक मे भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

इस मौके पर मुए थाई खेल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश महासचिव सोमबीर वशिष्ठ, जिओ गीता के जिला प्रधान नरेश आहूजा, सनातन धर्म जगदीश स्कूल के कार्यकारी सदस्य पवन मदान, स्कूल प्रिंसिपल संगीता सैनी, वेद प्रकाश कामरा, महेंद्र सिंह, दीपक, मुकेश तंवर, राजकुमार सैनी रोहतक, दीपक भाकर हिसार, दीपक अंबाला, राकेश शर्मा फरीदाबाद, ममता मंगला बल्लभगढ़, सुमन, विशाल दीक्षित, जोगेंद्र पलवल, सन्नी झज्जर, मुनीम कैथल, गौरव शर्मा रोहतक, सुधीर सोनीपत, रोहित गुरुग्राम, श्रद्धा भिवानी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज तंवर, विशाल रघुवंशी महेन्द्रगढ़, अजय दादरी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय मुए थाई चैंपियनशिप मे 15 जिलों से 260 खिलड़ियों ने भाग लिया और सभी ने अपना बेस्ट परफॉरमेंस दिया। इस प्रतियोगिता मे पहला स्थान फरीदाबाद, दूसरा स्थान भिवानी तथा तीसरा स्थान झज्जर की टीम का रहा। सभी खिलाड़ियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने खेल के दौरान दिए जाने वाले खाने और रहने की व्यवस्था की बहुत सराहना की और सभी का धन्यवाद किया।
