गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

MSP : धरती पुत्र को मोदी सरकार का बड़ा तोहफाः खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी और ब्याज सहायता योजना को मिली मंजूरी

Written by: Best24News

Published:

MSP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ की फसलों के MSP में इजाफा किया है और साथ ही उनके कर्ज के बोझ को हल्का…


MSP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ की फसलों के MSP में इजाफा किया है और साथ ही उनके कर्ज के बोझ को हल्का करने के लिए ब्याज सहायता योजना को हरी झंडी दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।MSP

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी किए जाने की दिशा में बड़े कदम उठाने वाली केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के प्रमुख बाजरे की फसल में 150 रुपये की बढ़ोतरी करके दक्षिणी हरियाणा के धरतीपुत्रों को बड़ी सौगात देने का कार्य किया है।MSP

रेवाड़ी विधायक ने कहा कि बिजाई से पहले खरीफ फसलों के भावों में किए जाने से किसान अब अपने अनुसार ज्यादा लाभकारी फसल की बिजाई कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ज्वार हाईब्रिड पर 328 रूपये की बढ़ोतरी से 3699 रूपये प्रति क्विंटल, धान पर 69 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2369 रूपये और बाजरे पर 150 रूपये की बढ़ोतरी से 2775 रूपये प्रति क्विंटल बिकेगा। रागी 596 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 4886 रूपये, मक्का 175 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2400 रूपये, अरहर 450 रूपये की बढ़ोतरी के साथ आठ हजार रूपये, मूंग 86 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8768 रूपये बढ है।

जबकि उड़द 400 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7800 रूपये, मूंगफली 480 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7263 रूपये, सोयाबीन 436 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 5328 रूपये, तिल 569 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 9846 रूपये, रामतिल 820 रूपये की बढ़ोतरी 9537 रूपये, कपास मिडिल स्टेपल 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7710 रूपये, कपास लांग 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8110 रूपये प्रति क्विंटल के भाव निर्धारितकिए गए हैं।MSP

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज सब्सिडी योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसानों को केसीसी पर चार प्रतिशत की दर से लोन मिलता रहेगा। इस योजना के तहत मछली पालन व पशुपालन के लिए भी दो लाख रूपये तक लोन मिलेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp