शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Missing : हरियाणा के इस शहर से दो सहेली लापता, एक थी कालेज स्टूडेंट तो दूसरी अस्पताल में करती थी जॉब

Written by: सुनील चौहान

Published:

​Missing: हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा और उसकी सहेली के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार दोनो…


​Missing: हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा और उसकी सहेली के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार दोनो युवतियां 22 दिसंबर से गायब हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Advertisement

केस एक: पानीपत की मुल्तान कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी की एसडी कॉलेज, पानीपत में बीए की छात्रा है। 22 दिसंबर को छात्रा घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी सहेली से मिलने जा रही है। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वे सहेली के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी उसी दिन से घर से गायब है। ।Missing

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

केस दो: पानीपत के साई कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी आरती, तनेजा अस्पताल, पानीपत में नौकरी करती है। 22 दिसंबर की सुबह वह अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो अस्पताल पहुंची और न ही वापस घर लौटी। बाद में तलाश करने पर पता चला कि उसकी सहेली, जो मुल्तान कॉलोनी की रहने वाली कॉलेज छात्रा है, भी उसी दिन से लापता है।Missing

पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और उनके मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। हालाकि अभी तक कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों को किसी अनहोनी का भय बना हुआ है।Missing

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp