NH 48 Dharuhera: हाईवे पर बेसुध हालत में पडा मिला अधेड़, हाथ-पैर पर चोट के निशान

On: June 20, 2026 6:37 PM
Follow Us:
बेसुध हालत में पडा मिला अधेड़, हाथ-पैर पर चोट के निशान

NH 48 Dharuhera( Best24News) धारूहेड़ा: हाईवे पर जोनियावास के निकट एक अधेड़ व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब उसे सड़क किनारे घायल हालत में देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति के हाथ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। पहचान भिवाड़ी के रहने वाले नवल 51 के रूप में हुई है।NH 48 Dharuhera

मौके पर पहुंची टीम ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि राहगिरो ने सूचना दी थी कि कोई अधेड़ हाईवे पर बेशुध हालत में पड़ा है मौके पर डायल 112 टीम पहुंची जब उससे बात की तो उसने अपना नाम नवल बताया। फिलहाल वह बोलने देने में सक्षम नहीं है। उसे रेवाड़ी भर्ती कर दिया गया है ।

मामले की जांच की जा रही है ।हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि उसे किसी वहान लेकर पटका गया है। सेक्टर 6 थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी उसे रेवाड़ी भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसा है या किसने लाकर डाला है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता । बुजुर्ग की ओर से अभी तक कोई ऐसे बयान नहीं दिए गए हैं। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि सच्चाई पता चल सके।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now