सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Metro news: DMRC में निकली कई पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन करें

Written by: Best24News

Published:

Metro news:  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने जनरल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार…


Metro news:  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने जनरल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से 14 नवंबर 2025 तक पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

Advertisement

एप्लीकेशन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को सही-सही भरने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा: General Manager (HR)/ Project, Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi।
साथ ही, सभी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी ईमेल के माध्यम से career@dmrc.org पर भेजनी होगी।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान भी जरूरी है। 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 55/57 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

चयन प्रक्रिया और वेतन

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी और इंटरव्यू नवंबर के चौथे सप्ताह में लिए जाएंगे। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 1,20,000 से 2,80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp