गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Metro News: हरियाणा के सोनीपत से जुड़ेगी दिल्ली मेट्रो, फटाफट चेक करें रूट मैप

Written by: Best24News

Published:

Metro News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सीधे दिल्ली मेट्रो से जुड़ने वाली है। मेट्रो विस्तार के चौथे फेज का यह कार्य 2028 तक पूरा होना है।…


Metro News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सीधे दिल्ली मेट्रो से जुड़ने वाली है। मेट्रो विस्तार के चौथे फेज का यह कार्य 2028 तक पूरा होना है।

Advertisement

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने जानकारी देते हुए कहा कि रिठाला-नरेला से सोनीपत में मेट्रो का 2.72 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। Sonipat Delhi Metro

इस मेट्रो रुट में सोनीपत क्षेत्र में कुंडली और नाथूपुर में स्टेशन आएंगे। इससे सोनीपत से दिल्ली जाकर काम करने वालों को काफी फायदा मिलने वाला है। बता दें कि हजारों लोग रोजाना सोनीपत से दिल्ली काम करने जाते हैं। Sonipat Delhi Metro

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रधान सलाहकार ने अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन अधिग्रहण के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस बीच एक बैठक हुई, जिसमें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई। अधिकारियों की कोशिश है कि 2028 तक सोनीपत में मेट्रो आ जाए।

डीएस ढेसी ने रिठाला-नाथूपुर मेट्रो के लिए बाधाएं दूर करने के लिए डीएमआरसी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट में कोई समस्या आए तो उन बाधाओं को समय से दूर किया जाए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp