गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: पंचायत समिति धारूहेड़ा के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष दलबीर सिंह के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 202 ए में शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 10…


Rewari News: पंचायत समिति धारूहेड़ा के अध्यक्ष दलबीर सिंह के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 202 ए में शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पंचायत समिति धारूहेड़ा के सभी सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।Rewari News

Advertisement

एडीसी राहुल मोदी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1944 की धारा 62 व हरियाणा पंचायती राज नियमावली 1995 के नियम 10(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।Rewari News

एडीसी ने बैठक के आयोजन को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। बैलेट पेपर तैयार करवाने और मतदान की पूर्ण तैयारी को लेकर नायब तहसीलदार चुनाव रेवाड़ी अजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी प्रकार उप अधीक्षक कार्यालय कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पवन कुमार, पंचायत चुनाव सहायक राजेंद्र सिंह सहायक खंड कार्यालय बावल देवेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित की विभिन्न कार्यों को लेकर जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp