back to top
Home Rewari News MCD Election: रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, जा​निए कैसे...

MCD Election: रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, जा​निए कैसे और कहां करें आवेदन

Haryana Municipal Election 2026
Haryana Municipal Election 2026

MCD Election: रेवाड़ी: लंबे समय से निकाय चुनाव की वाट जोह रहे लोगों को अब राहत  मिली है। क्योंकि हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों निकायों में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।MCD Election

 नगर पालिका चुनाव के लिए एसडीएम सुरेश कुमार को सोंपी जिम्मेदारी:
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी नगर परिषद के लिए एडीसी राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए एसडीएम सुरेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि यदि किसी कारणवश मतदान प्रभावित होता है तो 12 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा।MCD Election

रेवाड़ी होंगे 32 वार्डो के चुनाव: बता दे कि रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन के साथ 32 वार्डों के पार्षदों का चुनाव होगा। चेयरमैन पद के उम्मीदवार जिला सचिवालय के कमरा नंबर 202 में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वार्ड 1 से 11 के लिए सेक्टर 1 स्थित ईओ एचएसवीपी कार्यालय, वार्ड 12 से 22 के लिए जीएम रोडवेज कार्यालय और वार्ड 23 से 32 के लिए लघु सचिवालय स्थित डीआरओ कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन जमा किए जाएंगे।MCD Election

धारूहेडा में होेगें 18 वाडों के चुनाव: बता दें कि धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन सहित वार्ड 1 से 18 तक पार्षद पद के लिए उम्मीदवार तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे।MCD Election

यहां पढें चुनाव शेडयूल MCD Election

  • नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच
  • 28 अप्रैल नाम वापसी
  • 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह भी आवंटित

 

नगर परिषद के मतदाता”  नगर परिषद क्षेत्र में पिछले लगभग 30 वर्षों में तीन गुना से अधिक मतदाता संख्या में वृद्धि हुई है। 1995 में मतदाताओं की संख्या लगभग 30 हजार के आसपास थी वहीं अब यह बढ़कर करीब 1 लाख 15 हजार तक पहुंच चुकी है। इस दौरान शहर के विस्तार, नई कॉलोनियों के विकास और जनसंख्या वृद्धि का सीधा असर नगर परिषद के मतदाता आधार पर पड़ा है।

2000 के बाद रेवाड़ी में मतदाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। उस समय लगभग 40 हजार मतदाता थे जो 2005 तक बढ़कर करीब 50 हजार तक पहुंच गए। इसके बाद 2010 में यह संख्या लगभग 70 हजार हो गई।
Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News