शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Political News: हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Political News: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक बडा फैसला लिया है। राज्य सभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने वाले इन पांचों विधायकों को हाई कमान ने सस्पेंड कर दिया है।…


SUSPENDED
Suspended: रेवाड़ी SP हमेंद्र कुमार मीणा की बडी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

Political News: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक बडा फैसला लिया है। राज्य सभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने वाले इन पांचों विधायकों को हाई कमान ने सस्पेंड कर दिया है। बता दे कि केंद्रीय हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, उसके बाद ये निर्णय लिया गया है।Political News

Advertisement

4 विधायकों के वोट हुए थे रद्द: हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध मामूली अंतर से ही जीत हासिल कर पाए थे जबकि पार्टी के पास 37 विधायक थे। यहां जीत के लिए 31 वोट चाहिए थे। जीत के आंकड़े से ज्यादा वोट होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को बड़ी मुश्किल से जीत हासिल हुई थी क्योंकि 5 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे और 4 विधायकों के वोट रद्द हो गए थे।Political News

मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने लगाया था ये आरोप: बता दे राज्यसभा चुनाव में पार्टी एजेंट के तौर पर कार्यरत पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि इलेक्शन कमीशन ने पक्षपात रवैया अपनाया था और जानबूझकर उनके 4 वोट रद्द किए गए थे।Political News

Advertisement

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

जानिए कौन कौन किए संसपेंड: बता दे राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की गई थी। इसी के चलते Congress हाई कमान ने 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनमें रतिया विधानसभा क्षेत्र से जनरैल सिंह, हथीन विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद इसराइल, पुनहाना विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद इलियास, साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से रेनू बाला और नारायणगढ़ से शैली चौधरी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp