गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Crime: मौलाना जी का ये कैसा प्यार! शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर मस्जिद छोड़कर भागा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक मौलाना ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। जब युवती 8 महीने की गर्भवती हुई तो वह मस्जिद छोड़कर भाग गया।…


Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक मौलाना ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। जब युवती 8 महीने की गर्भवती हुई तो वह मस्जिद छोड़कर भाग गया। मौलाना की गंदी करतूर का यह मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती ने बताया कि मऊ जिले का रहने वाला मौलवी तजुद्दीन गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था।

Advertisement

उसका घर मस्जिद के बगल में है। इस कारण बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। पीड़ित युवती का आरोप है कि मौलाना से बात-चीत शुरू होने के बाद से उसने भरोसा दिलाया था कि वह निकाह करेगा। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई और शादी की बात दोहराई, तो मौलवी टालमटोल करता रहा। Crime 

एक जून को जब मैंने निकाह के लिए दबाव बनाया, तो वह मस्जिद छोड़कर फरार हो गया।अब उसका मोबाइल भी बंद है और उसकी लोकेशन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस ने बताया कि युवती की लिखित तहरीर के आधार पर मौलवी तजुद्दीन के खिलाफ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, झूठे वादे पर विश्वास में लेकर यौन शोषण करने और गर्भवती छोड़कर फरार होने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। Crime 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp