शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Mathura Accidents: बांके बिहारी जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Written by: Best24News

Published:

Mathura Accidents: मथुरा जिले में रविवार रात से लेकर 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार युवक वृंदावन के बांके बिहारी…


Mathura Accidents: बांके बिहारी जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Mathura Accidents: बांके बिहारी जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Google News Follow us on Google

Mathura Accidents: मथुरा जिले में रविवार रात से लेकर 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार युवक वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे, जबकि तीन चचेरे भाइयों की मौत बाइक नहर में गिरने से हुई। तीसरा हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक की वजह से हुआ जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

Advertisement

बांके बिहारी मंदिर जा रहे चार दोस्तों की कार हादसे में मौत

शाहजहांपुर निवासी सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता और राजा भारद्वाज मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब 1 बजे राया क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

डीएसपी संजीव कुमार राय के अनुसार, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान दो और युवकों ने दम तोड़ दिया। केवल राजा ही जीवित बचा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

राया थाना SHO रवि भूषण शर्मा ने बताया कि कार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। चालक ने ट्रैक्टर की गति का गलत अंदाजा लगाया और पीछे से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया लेकिन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

तीन चचेरे भाइयों की नहर में गिरकर मौत

उसी रात गोवर्धन क्षेत्र में तीन चचेरे भाई—कन्हैया सिंह, अंकुश सिंह और प्रवीण सिंह—सगाई समारोह में जा रहे थे। अंधेरा और तीखा मोड़ होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जब तक ग्रामीण और पुलिस उन्हें बाहर निकालते, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों किसान थे और कन्हैया दो महीने पहले ही पिता बना था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सोमवार शाम फराह सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सिबू, उसकी मौसी गुड्डी, बहन रुखसार और दो साल की बेटी माही सवार थे। सिबू घायल हुआ लेकिन बाकी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जांच जारी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp