शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा में मकर संक्रांति पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 13 को

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा : विश्व हिंदू परिषद की ओर से महेश्वरी के बालाजी मंदिर परिसर में हिंदुओं के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर 13 जनवरी, मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा…


धारूहेड़ा में मकर संक्रांति पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
धारूहेड़ा में मकर संक्रांति पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
Google News Follow us on Google

Rewari News: धारूहेड़ा : विश्व हिंदू परिषद की ओर से महेश्वरी के बालाजी मंदिर परिसर में हिंदुओं के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर 13 जनवरी, मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

VISHVA HINDU PARISHAD

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को मजबूत करना, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना और मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व को सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाना है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और यह नई ऊर्जा, सकारात्मकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नगर प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ प्रवीण सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सोंपी गई है। नगर सत्संग प्रमुख सचिन शास्त्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति मोजूद रहेगी।Rewari News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp