गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Masoom Sharma: हरियाणवीं सिंगर के फैंस के लिए अच्छी खबर, यूट्यूब चार्ट पर टॉप-10 की लिस्ट में हुए मासूम शर्मा

Written by: Best24News

Published:

Masoom Sharma: हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,  गूगल के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक यूट्यूब की मोस्ट पॉपुलर सिंगर लिस्ट में हरियाणवी…


Masoom Sharma Good news for fans of Haryanvi singer Masoom Sharma is in the top 10 list on YouTube chart
Masoom Sharma Good news for fans of Haryanvi singer Masoom Sharma is in the top 10 list on YouTube chart
Google News Follow us on Google

Masoom Sharma: हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,  गूगल के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक यूट्यूब की मोस्ट पॉपुलर सिंगर लिस्ट में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का नाम भी आया है। जिसके बाद से सिंगर के फैंस काफी खुश हैं और वो ही ये ही कह रहे हैं कि भले ही सरकार ने सिंगर के गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को बैन कर दिया है, लेकिन, इसके बाद भी मासूम शर्मा टॉप है और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूब प्लेटफॉर्म की ओर से इस हफ्ते टॉप-10 आर्टिस्ट की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें मासूम शर्मा 7वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में मासूम शर्मा ने हनी सिंह जैसे बड़े पंजाबी सिंगर, वर्ल्ड फेम सिंगर सोनू निगम, एआर रहमान और पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को भी पछाड़ दिया है।

खबरों की मानें, तो हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को यूट्यूब पर एक हफ्ते में 13.28 करोड़ लोगों ने देखा है। यूट्यूब की इस लिस्ट में पहले नंबर पर आर्टिस्ट अलका याग्निक, दूसरे नंबर पर उदित नारायण और तीसरे नंबर पर कुमार सानू का नाम हैं। इस लिस्ट में हनी सिंह 13वें पर और एआर रहमान 17वें नंबर पर हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp