शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: माइलेज और एडवांस फीचर्स में कौन है बेहतर विकल्प, जानिए हर तरह की डिटेल्स

Written by: Best24News

Published:

Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: बाजार में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी है। इस सेगमेंट में Maruti Brezza और Mahindra XUV 3XO दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं। अगर आप इस…


Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: माइलेज और एडवांस फीचर्स में कौन है बेहतर विकल्प, जानिए हर तरह की डिटेल्स
Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: माइलेज और एडवांस फीचर्स में कौन है बेहतर विकल्प, जानिए हर तरह की डिटेल्स
Google News Follow us on Google

Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: बाजार में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी है। इस सेगमेंट में Maruti Brezza और Mahindra XUV 3XO दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं। अगर आप इस सेगमेंट में SUV खरीदने का सोच रहे हैं तो इंजन, फीचर्स और कीमत के हिसाब से दोनों मॉडल्स का तुलनात्मक विश्लेषण आपके लिए मददगार साबित होगा।

Advertisement

इंजन और माइलेज का मुकाबला

Maruti Brezza में 1.5 लीटर का K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 103.1 पीएस पावर और 136.8 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह SUV 1 लीटर ईंधन में लगभग 19.89 किलोमीटर चलती है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में माइलेज 19.80 किलोमीटर प्रति लीटर है।

वहीं, Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके दो इंजन विकल्प हैं – पहला सामान्य टर्बो पेट्रोल जो 111 हॉर्सपावर और 200 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। दूसरा 1.2 लीटर टर्बो टीजीडीआई इंजन है जो 131 हॉर्सपावर और 230 न्यूटन मीटर टॉर्क के साथ आता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फीचर्स की तुलना

Maruti Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट और प्रोजेक्टर हैडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीकल स्टेट्स मॉनिटरिंग, ADRENOX Connect, लेवल-2 ADAS, Harman Kardon ऑडियो सिस्टम और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है।

कीमत का अंतर

Maruti Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 13.01 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.28 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 14.40 लाख रुपये तक जाती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अगर आप माइलेज और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं तो Maruti Brezza बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप एडवांस फीचर्स और ज्यादा पावर के साथ SUV चाहते हैं तो Mahindra XUV 3XO आपके लिए सही रहेगी। आपकी प्राथमिकता और बजट के हिसाब से दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp