शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Martyr G.R. Academy: अद्भूत परीक्षा – एक नई शुरूआत या पहल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Martyr G.R. Academy: आप सभी ने गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व अन्य विषयों की परीक्षा स्वयं भी दी होगी तथा अन्य विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) को उपरोक्त विषयों की परीक्षा देते हुए अवश्य देखा होगा,…


Martyr G.R. Academy: आप सभी ने गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व अन्य विषयों की परीक्षा स्वयं भी दी होगी तथा अन्य विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) को उपरोक्त विषयों की परीक्षा देते हुए अवश्य देखा होगा, परन्तु आपको विदित रहे की ढालियावास रोड स्थित मार्टिर जी.आर.अकेडमी “एक कदम बदलाव की ओर” शीर्षक पर परिलक्षित आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार, विचार, सहनशीलता, संतुष्ठा, क्रोध पर लगाम, तनावमुक्त जीवन शैली, निस्वार्थ सेवा भाव तथा पारिवारिक मूल्यों को शांति से परखने व उनको धारण करने के गुणों का सामर्थ्य प्रदान करने की कला भी छात्र-छात्राओं में विकसित करने का सार्थक प्रयास आपकी MGR अकेडमी में नियमित किया जाता है। Martyr G.R. Academy

Advertisement

अध्यात्म के समावेश से ही संभव: इसी कड़ी में हमने आध्यात्मिक ज्ञान कक्षा अनुसार पाठ्यक्रम को आधार मानकर पढ़ाया जाना तथा फिर उसकी परीक्षा लेने संबंधित अद्भूत कार्य गत सत्र किया गया जिसके बहुत सुंदर व मनभावन परिणाम प्राप्त हुए। आज के समय की मांग है की छात्र-छात्राओं के गिरते जीवन मूल्यों, संस्कारों को ऊपर उठाने व उनको सही दिशा देने का कार्य शिक्षा में अध्यात्म के समावेश से ही संभव है। MGR अकेडमी इस पर निरंतरता से कार्य करती आ रही है ।IGU Rewari : आधुनिक रिसर्च तकनीकों से उज्ज्वल होगा भविष्य

भव्य आध्यात्मिक पुस्तकालय का निर्माण : इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अकेडमी में भव्य आध्यात्मिक पुस्तकालय का निर्माण किया जा चुका है यहां पर आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों, अभिभावकों व आगंतुक मेहमानों को इससे लाभान्वित किया जाता है। अकेडमी की प्राचार्या डॉ प्रवीन की प्रेरणादायी अगुवाई व मार्गदर्शन में सेमिनार भी आयोजित किए जाते है। आपसे विनम्रतापूर्वक निवेदन है कि आप भी आइए और इस मुहिम का हिस्सा बन लाभ उठाइए व अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाइए।Haryana news: अब सफर हो जाएगा महंगा, हरियाणा में 1 अप्रैल से इतने प्रतिशत बढ़ जाएंगे टोल रेट

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp