
YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा की ज्योति के राज अब खुलने लगे है।हरियाणा की ज्योति पिछले कई सालों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क में थी। इतना ही नही वह भारत की राजनीति हलचल व सेना की कई जानकारी पाकिस्तान को शेयर कर रही थी। YouTuber Jyoti Malhotra
हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक और वॉट्सएप चैट में कई मामले सामने आये है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट हसन अली उसे दुआ दे रहा है, जवाब में ज्योति उससे पाकिस्तान में शादी कराने की बात रही है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ज्योति एक साल पहले पठानकोट गई थी। उस पर आर्मी कैंट और एयरबेस की रेकी करने का संदेह है। हालाकि फिलहाल भारत में ज्योति से NIA तीन दिन पूछताछ कर चुकी है। 22 मई को उसका रिमांड खत्म हो रहा है। उसे हिसार के कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
YouTuber Jyoti Malhotra ये हुए खुलासा
- फोरेंसिक जांच में ज्योति के मोबाइल में सेना से जुडे कई साक्ष्य मिले चीजें
- ज्योति बैंक अकाउंट में दुबई से ट्रांजैक्शन भी पाया गया।
- ज्योति पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट हसन अली से काफी सालों से संपर्क में थी
- ज्योति पाकिस्तान में शादी करना चाहती थी।
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से चैट की थी।
- ज्योति ने भारत के सायरन बजने के अलावा प्रशासन के लोगों को भेजे गए ब्लैकआउट मैसेज को भी दानिश से शेयर किया, मगर इसके बाद वह चैट डिलीट कर दी गई। YouTuber Jyoti Malhotra
ज्योति ने गोल्डन टेंपल और कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट के वीडियो लोकेशन के साथ एन्क्रिप्टेड ऐप्स (वॉट्सऐप, स्नैप चेट और टेलीग्राम) के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स को भेजे थे।
बता दे कि पूछताछ में पता चला है कि मार्च में आखिरी बार यानी पहलगाम आतंकी हमले से पहले ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra News) पाक हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से मिली थी। उसके बाद चैट होती रहती थी। वीरवार को पुलिस की तरफ से आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। YouTuber Jyoti Malhotra
आरोपित का पहलगाम जाने के बाद हुए हमले को लेकर एनआईए उसे पहलगाम ले जा सकती है। फिलहाल आरोपित ज्योति मल्होत्रा से हिसार में ही पूछताछ की जा रही है। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा से अदालत में पेश कर पुलिस या जांच एजेंसी दोबारा से रिमांड पर ले सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
