धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास गांव में बाबा मंगलदास जी महाराज मेला 15 सितंबर को भरेगा। मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की बैठक प्रधान सीताराम की अगुवाई की बैठक हुई। बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा मैंबरों को जिम्मेदारियों भी दी गई।
प्रधान सीताराम ने बताया कि 14 सितंबर की रात बाबा मंगलदास जी महाराज के जागरण का आयोजन होगा। इसके बाद 15 सितंबर को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में सिलारपुर से राजबीर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं राजू भटसाणा और प्रदीप जेलदार को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। बैठक में भपेंद्र, जगदीश, अजीत, योगेश और मामन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











