
Haryana Crime: सीआईए रेवाड़ी ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम के रूप में हुई है।
जानिए कैस छीना मंगलसूत्र: बता दें कि सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 22 अक्टूबर को शाम के समय वह अपनी बेटी के साथ शास्त्री चौक माडल टाऊन रेवाडी से कत्याल अस्पताल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक बाइक आए और उसके गले से एक मंगलसूत्र व एक धागे में सोने व चांदी के दो लोकेट को छिन्न कर भाग गए। Haryana Crime
मामला दर्ज कर जांच शुरू: रेवाड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी । क्योकि इस वारदात में एक युवक ओर शामिल था।
