हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन : धारूहेड़ा BDPO सुरजीत सिंह Suspend

On: July 26, 2026 2:59 PM
Follow Us:
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन : धारूहेड़ा बीडीपीओ सुरजीत सिंह निलंबित

धारूहेड़ा (Best24News) हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कड़ा कदम उठाते हुए धारूहेड़ा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) सुरजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। सरकार की ओर से आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता (अतिरिक्त मुख्य सचिव/निदेशक) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान सुरजीत सिंह का मुख्यालय विकास एवं पंचायत निदेशक कार्यालय, चंडीगढ़ रहेगा।

Dharuhera BDPO Surjit Singh suspended

 

 

भ्रष्टाचार के भी लग रहे आरोप
बताया जा रहा है कि बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा में पिछले कुछ समय से विकास कार्यों, बजट आवंटन और शिकायतों के निपटारे में अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें भी उठ रही थीं। सरपंच विवाद के बाद मामला गहरा गया और सरकार ने बिना देरी किए यह सख्त आदेश जारी कर दिया।

BDPO OFFICE DHARUHERA
BDPO OFFICE DHARUHERA

“मुझे सूचना मिल चुकी है कि मुझे निलंबित कर दिया गया है, लेकिन मेरे पास ऐसा कोई कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं आया है। सरकार का जो भी आदेश होगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।”
सुरजीत सिंह, बीडीपीओ धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर