Major action by Bhiwadi Police: भिवाड़ी (क्राइम ब्यूरो): भिवाड़ी जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली की है। भिवाड़ी पुलिस टीम ने पिछले 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित हुलिया बदलकर पुलिस को चमका दे रहा था।Major action by Bhiwadi Police
पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2011 से वन अधिनियम (फॉरेस्ट एक्ट) के एक गंभीर मामले में वांछित था। भिवाड़ी एसपी बृजेश उपाध्याय के सख्त निर्देशों के बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता की मदद से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।Major action by Bhiwadi Police
15 साल से पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था वहीद
थानाधिकारी सचिन शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वहीद खां (उम्र 37 वर्ष), पुत्र उमर खां मेव के रूप में हुई है, जो कि थाना तिजारा के अंतर्गत आने वाले गांव बाघौर का मूल निवासी है।
क्या था मामला: आरोपी के खिलाफ ग्राम न्यायालय तिजारा द्वारा धारा 41 और 42 फॉरेस्ट एक्ट (वन अधिनियम) के तहत एक स्थाई वारंट जारी किया गया था।Major action by Bhiwadi Police
फरारी का तरीका: गिरफ्तारी से बचने के लिए वहीद खां पिछले 15 सालों से अपने मूल निवास को छोड़कर अलग-अलग राज्यों और ठिकानों पर अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कई बार रैड की लेकिन असली पहचान छिपाने के चलते पुलिस को उसे पकडने में सफलता नही मिली।Major action by Bhiwadi Police
साइबर सेल और पारंपरिक सूचना तंत्र की मदद से दबोचा
लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को पकड़ने के लिए भिवाड़ी पुलिस ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया गया। भिवाड़ी पुलिस टीम ने सबसे पहले अपने गुप्त सूचना तंत्र (मुखबिरों) को सक्रिय किया। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सर्विलांस के समन्वय से आरोपी की सटीक लाइव लोकेशन का पता लगाया गया।
घेराबंदी करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी वहीद खां को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित को रिमांड पर लिया जाएगा।Major action by Bhiwadi Police
एसपी बृजेश उपाध्याय के सुपरविजन में बनी थी स्पेशल टीम
भिवाड़ी जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी बृजेश उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी श्रीमन लाल मीना और डीएसपी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में इस विशेष कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई थी।
थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने बेहद सूझबूझ से काम करते हुए इस पुराने वांछित को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया। एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए स्थायी वारंटियों और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ का यह विशेष अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।Major action by Bhiwadi Police













