
धारूहेड़ा (Best24News): M2K काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में समस्याओं का लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी और बिल्डर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक में आडब्ल्यूए की ओर से सोसायटी से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए, जिन पर बिल्डर प्रबंधन के साथ सहमति बनी। इतना ही यह भी कहा कि इस साल एमटूके काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में मेंटेनेंस शुल्क भी नहीं बढाया जाएगा।

कई अहम फैसले लिए: अब से M2K सोसाइटी के अंदर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक व सांस्कृतिक त्यौहार RWA टीम की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। पिछले कुछ समय से बंद पड़े 2BHK ब्लॉक के स्विमिंग पूल को जल्द से जल्द दोबारा संचालित (Re-open) करने पर सहमति बनी। RWA टीम ने बिल्डर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सोसाइटी के मेंटेनेंस शुल्क (Maintenance Charges) में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी।
सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिल्डर द्वारा चारों तरफ फेंसिंग तार (Fencing Wires) लगाई जाएगी। इसके अलावा सोसाइटी की अन्य आंतरिक समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई।
Also Readधारूहेड़ा में सीआईए व डॉग स्क्वॉड के साथ चलाया स्पेशल सर्च ऑपरेशन
बैठक में बिल्डर प्रबंधन की ओर से विकास अग्रवाल, विशेष, जयप्रकाश और बलवीर तथा आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण, मनीष, बिजेंद्र, राजवीर और सुगन चंद मौजूद रहे।
