शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Mahindra Scorpio N मचाएंगी धूम, इस दिन होगी लॉच ? जानिए क्या है खास

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mahindra Scorpio N: भारत के प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा की मिड साइज एसयूवी Scorpio N को काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की…


Mahindra Scorpio N मचाएंगी धूम, इस दिन होगी लॉच
Mahindra Scorpio N मचाएंगी धूम, इस दिन होगी लॉच
Google News Follow us on Google

Mahindra Scorpio N: भारत के प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा की मिड साइज एसयूवी Scorpio N को काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। महिंद्रा ने फेसलिफ्ट मॉडल के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इसमें मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प ही उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

Scorpio N के फेसलिफ्ट मॉडल में सबसे ज्यादा बदलाव हेडलाइट, टेल लाइट और बंपर में किए जाएंगे। नई एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) और लाइट्स को शामिल करने की संभावना है, जो इसे और आकर्षक बनाएंगी। हालांकि, अलॉय व्हील्स में कोई बदलाव नहीं होगा।

बता दे कि महिंद्रा इस फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग कर रही है और इसे चेन्नई में देखा गया है। इस दौरान एसयूवी पूरी तरह से ढंकी हुई थी, इसलिए हर छोटे-बड़े बदलाव की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कुछ खास फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट सामने आए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वेरिएंट ओन    रोड           कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8एल 6 सीटर डीजल Rs.24.87 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8टी डीजल एटी Rs.24.93 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8 कार्बन एडिशन डीजल एटी Rs.25.16 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8टी डीजल 4×4 Rs.25.62 लाख*

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इंटीरियर की बात करें तो इसमें वेंटिलेटिड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। ये नए अपडेट्स Scorpio N के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे और इसे और प्रीमियम टच देंगे। ट्रांसमिशन के तौर पर छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी की ऑफ-रोडिंग क्षमता भी बरकरार रहेगी, जो इसे भारतीय रास्तों के लिए उपयुक्त बनाती है।

इस दिन होगी लॉच: महिंद्रा ने अभी तक फेसलिफ्ट Scorpio N के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसे भारत में 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है। बता दें कि कुल मिलाकर, महिंद्रा Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन नई तकनीक और डिजाइन के साथ एक बेहतर और आकर्षक एसयूवी के रूप में बाजार में उतरेगा, जो ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp