back to top
Home Delhi News Breaking News: पत्नी की डिग्री से बनाई फर्जी डिग्री, अच्छी खासी पाई...

Breaking News: पत्नी की डिग्री से बनाई फर्जी डिग्री, अच्छी खासी पाई नौकरी, अब दूसरी शादी के बाद हुआ ये बड़ा खेल

0
2
BREAKING NEWS

Breaking News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आदमी ने फर्जी डिग्री बनाकर फार्मा कंपनी में अच्छी खासी नौकरी हासिल कर ली। उसने अपनी पत्नी की मार्कशीट का इस्तेमाल करके ये कारनामा किया। इस डिग्री के दम पर कई पदों पर काम भी किया और फिर वह कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया। इतना सब होने के बाद न तो कंपनियों को पता चला और न किसी और को। राज भी तब खुला जब उसने पत्नी के साथ ही दगा कर दी।

तो हुआ यूं कि निजी कारणों के चलते पति-पत्नी का तलाक हो गया। पति ने बिना रुके दूसरी शादी भी कर ली। तब पहली पत्नी ने मन बनाया कि उसका राज सबको पता चले। इसलिए उसने फर्जीवाड़े का खुलासा किया। फिर क्या था महिला बिना देर किए सीधा पुलिस के पास पहुंच गई। युवक की पत्नी ने पुलिस को सब कुछ बताना शुरू कर दिया। उसने कहा कि मेरे पति ने मेरी मार्कशीट को स्कैन किया और नौकरी पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।Breaking News

पत्नी के पास बी फार्मा की डिग्री

सरकंडा के राजकिशोर नगर की रहने वाली शालिनी कलशा ने बी फार्मा किया है। उसकी शादी संकल्प तिवारी से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद संकल्प तिवारी ने उसे तलाक दे दिया। संकल्प तिवारी ने दूसरी शादी भी कर ली है। वह एस्ट्रा जेनेका फार्मा कंपनी में नौकरी कर रहा है।

फर्जी डिग्री से बना एरिया मैनेजर

शालिनी ने सिविल लाइन थाने में पुलिस को सब कुछ बता दिया। संकल्प ने उसकी डिग्री को स्कैन करके अपने नाम पर बना लिया है। इसी डिग्री के सहारे वह फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया है। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस प्रशासन भी हैरान है। युवक ने सबकुछ इतनी सफाई से किया कि किसी को कोई भनक तक नहीं लगी।

क्या बोला युवक

संकल्प तिवारी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने भी अचंभे में डालने वाली बात कही। उसने कहा कि पत्नी की सहमति से ही मार्कशीट को स्कैन करके अपने नाम किया था। इससे ही नौकरी भी की। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।