LPG Price Hike: सुबह-सुबह आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है जिसका सीधा असर किचन के बजट पर पड़ेगा।
29 रुपए रेट में हुई बढ़ोतरी
मिली जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरोगा लागू होने के बाद अब 14.2 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 942 पहुंच गया है।
विशेषज्ञों ने जताई थी चिंता
एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल और सीएनजी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था जिसके बाद विशेष सब्जियों ने चिंता जताई थी कि आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से बढ़ रहा है दाम
मिडिल ईस्ट में होने वाले युद्ध के वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 29 रुपए गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो गई है वही आने वाले समय में अगर युद्ध बंद नहीं हुआ तो और भी ज्यादा रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
पहले कई बार बढ़ चुके हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी पहले बढ़ोतरी की जा चुकी है। पिछले कुछ समय में व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों के दाम कई बार संशोधित किए गए, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत भी बढ़ी है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
इस बीच केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी की स्थिति नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
