शनिवार, 7 नवम्बर 2026

LPG Gas Cylinder Price Drops: उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, फिर हुआ LPG Gas Cylinder सस्ता

Written by: सुनील चौहान

Published:

LPG Gas Cylinder Price Drops: साल 2025 के अंतिम महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को एक और राहत दी है। दिसंबर की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की…


LPG Gas Cylinder Price Drops: साल 2025 के अंतिम महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को एक और राहत दी है। दिसंबर की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कमी की गई है। नई दरों के अनुसार राजस्थान में अब यह सिलेंडर 1618.50 रुपये की जगह 1608.50 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे पहले नवंबर में भी प्रति सिलेंडर 5 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद लगातार दूसरे महीने कीमतों में कमी से होटल-रेस्टोरेंट और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Advertisement

इतने कीमत हुई कम: कीमतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में कॉमर्शियल गैस लगातार सस्ती होती गई है। जनवरी में जहां 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1831.50 रुपये थी, वहीं धीरे-धीरे कमी जारी रहने से दिसंबर तक इसकी कीमत घटकर 1608.50 रुपये पर आ गई। यानी पूरे वर्ष में कुल 223 रुपये की राहत मिल चुकी है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के मामले में यह राहत नहीं दिखी। 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर सालभर में 50 रुपये महंगा हुआ है। जनवरी में इसकी कीमत 806.50 रुपये थी, जो दिसंबर में बढ़कर 856.50 रुपये हो गई।

एसोएिसन की मांग: बता दें कि राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट रेट लिस्ट के अनुसार यह संशोधित कीमतें प्रभावी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन केवल कॉमर्शियल श्रेणी में हुआ है, जबकि घरेलू सिलेंडर की दरें पहले जैसी ही रहेंगी। पेट्रोलियम कंपनियों की यह कटौती बिजनेस सेक्टर के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय से कीमतों में स्थिरता की मांग कर रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फिलहाल आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, राज्य सरकार बीपीएल परिवारों और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस पर रियायत दे रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ी मदद मिल रही है। इस सहायता के कारण eligible उपभोक्ताओं को सिलेंडर काफी कम दर पर मिल रहा है, जो महंगाई के बीच बड़ी राहत साबित हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp