गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा कायाकल्प , मिलेगी हाईटेक सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Haryana : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं. रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे…


Haryana : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं. रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में राहत मिलेगी. शुरुआत में यह लिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर एक पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज से कनेक्ट की जा रही है.

Advertisement

पहले चरण का 90% काम पूरा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोनीपत स्टेशन का पुनर्निर्माण 29 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का कार्य जुलाई 2025 तक समाप्त हो जाएगा.

स्टेशन पर दो लिफ्टों का निर्माण
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक चरण में ₹36 लाख की लागत से दो लिफ्टें लगाई जा रही हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एक लिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बनाए जा रहे नए फुटओवर ब्रिज से जोड़ी जाएगी.
दूसरी लिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगाई जाएगी, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 तक पहुंचना आसान होगा.

ऑटोमैटिक सीढ़ियां बंद होने से यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहले से स्थापित स्वचालित सीढ़ियां अक्सर बंद रहती हैं. जिससे यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा. यात्रियों का कहना है कि कम से कम ट्रेन के आने से कुछ समय पहले सीढ़ियों को चालू किया जाना चाहिए. रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुछ लोग जानबूझकर पैनिक बटन दबा देते हैं. जिससे सीढ़ियां बंद हो जाती हैं. इस तकनीकी समस्या को भी जल्द दुरुस्त करने की योजना है.Haryana

अभी शेष हैं कई काम, बन रहे हैं फूड प्लाज़ा, रैंप और शौचालय
रेलवे स्टेशन पर अभी कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य जारी हैं, जिनमें शामिल हैं:

12 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज
ऑटोमैटिक लाइट सिस्टम
फूड प्लाजा और व्यावसायिक केंद्र
नया प्रतीक्षालय कक्ष और बुकिंग ऑफिस
सभी प्लेटफॉर्म पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट
दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और विशेष प्रवेश द्वार
शौचालय, जल बूथ और आधुनिक टॉयलेट्स

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

क्या बोले रेल प्रबंधक?
रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण को लेकर दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने कहा “अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य अंतिम चरण में है. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लिफ्ट का कार्य शुरू हो चुका है. हम जल्द ही यह काम पूरा करेंगे.”

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp