गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Link Express Way: यूपी के इस जिले के 48 गांव के किसानों की हुई मौज, सोना उगलेगी जमीनें, लिंक एक्सप्रेस में आएंगे ये गांव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Link Express Way: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे पांच तहसील के संभावित 48 गांव में की धरा पर आकार लेगा। जबकि गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील…


Link Express Way Farmers of 48 villages of this district of UP are happy their lands will yield gold these villages will come in Link Express
Link Express Way Farmers of 48 villages of this district of UP are happy their lands will yield gold these villages will come in Link Express
Google News Follow us on Google

Link Express Way: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे पांच तहसील के संभावित 48 गांव में की धरा पर आकार लेगा। जबकि गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के छह गांव समेत संभावित 55 गांव की धरा पर लिंक एक्सप्रेस-वे को उतारा जाएगा। यूपीडा ने सर्वे कर विकास प्राधिकरण से भू-उपयोग की रिपोर्ट ले ली है। एलाइमेंट जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisement

शासन ने यूपीडा को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी थी। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे चोला से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रे-वे के 44वें किलोमीटर तक बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट से लिंक एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर से लिंक किया जाएगा। यूपीडा की टीम ने प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण को गौतबुद्धनगर की जेवर तहसील सात गांव और जिले की पांच तहसीलों के 47 गांव का सर्वे किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एयरपोर्ट से लिंक एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर से लिंक किया जाएगा। यूपीडा ने इन गांवों का सर्वे करने के बाद बुलंदशहर-खुर्जा-विकास प्राधिकरण से भू-उपयोग की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी।

प्राधिकरण ने यूपीडा को भू-उपयोग की रिपोर्ट दे दी है। लिंक एक्सप्रेस-वे जेवर से सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, बुलंदशहर और स्याना तहसील लाडपुर गांव तक बनाया जाएगा। शासन की मुहर लगने के बाद यूपीडा लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइमेंट जारी करेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

एलाइमेंट जारी होने के बाद जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। लिंक एक्सप्रेस-वे देश-विदेश से आने वालों लोगों को सहूलियत के साथ ही जिले के लोगाें को सीधा फायदा हाेगा।

दो जिलों की छह तहसीलों के संभावित 55 गांव पर एक नजर

जिला तहसील संभावित गांव की संख्या
गौतमबुद्धनगर जेवर सात गांव
बुलंदशहर सिकंदराबाद दो गांव
बुलंदशहर खुर्जा 15 गांव
बुलंदशहर बुलंदशहर 18 गांव
बुलंदशहर शिकारपुर दो गांव
बुलंदशहर स्याना सात गांव
लिंक एक्सप्रेस-वे एक नजर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई – 74 किलाेमीटर
अधिग्रहित होने वाली जमीन – 1000 हेक्टेयर
अनुमानित खर्च होने वाली धनराशि- 4000 करोड़

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp