
Rewari news: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टीकला निवासी लेफ्टिनेंट अन्नी नेहरा (21) को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में बेस्ट ऑलराउंड कैडेट होने पर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। Rewari news
अपने गांव लौटने पर अन्नी का बनीपुर चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इतना ही नहीं बनीपुर चौक से ग्राम टिकला तक युवाओं ने बाइक रैली निकाली
किसान नेता रामकिशन महलावत ने अन्नी की उपलब्धि की सराहना की। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बावल ने अनेक सैनिक दिए हैं।Rewari news
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
अन्नी नेहरा ने पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई पड़ोस के गांव दुल्हेड़ा में की। इसकी बाद आगे की पढ़ाई कर्नाटक के बेलगाम में नेशनल मिलिट्री स्कूल से की। 2014 में लिखित परीक्षा के तहत उनका चयन छठी कक्षा में हुआ था।
बता दे कि 2021 में जब उन्होंने 12वीं कक्षा पास की, तो उसी समय उनका चयन एनडीए में हो गया। मां सुमन और पिता देवेंद्र खुद आईएमए की पासिंग आउट परेड के गवाह बने। ये परेड शनिवार को हुई थी।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
अन्नी के पिता और दादा भी सेना में रहे हैं। अब अन्नी को सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है।
अन्नी ने कहा कि उन्हें सेना में अफसर बनने की प्रेरणा दादा और पिता से मिली। उनकी मां सुमन गृहिणी हैं।
ये रहे मौजूद: इस मौके रामकिशन महलावत, वीरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप, अजीत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
