बुधवार, 4 नवम्बर 2026

IAS Success Story Aishwarya Sheoran: मॉडलिंग छोड़कर इस खूबसूरत अफसर ने UPSC की तैयारी, पहले ही प्रयास में बनीं अफसर

Written by: Best24News

Published:

IAS Success Story Aishwarya Sheoran:  राजस्थान के चुरू की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण ने यूपीएससी परीक्षा के लिए अपने मॉडलिंग करियर को समाप्त करने का फैसला किया और अपने पहले प्रयास में…


IAS Success Story Aishwarya Sheoran:  राजस्थान के चुरू की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण ने यूपीएससी परीक्षा के लिए अपने मॉडलिंग करियर को समाप्त करने का फैसला किया और अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को पास करने के बाद आईएएस अधिकारी बनने में सफल रही.

Advertisement

गौरतलब है कि ऐश्वर्या 2014 में क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश और 2016 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. आइए ऐश्वर्या श्योराण के एक मॉडल से IAS बनने की पूरी कहानी जानते हैं.

ऐश्वर्या श्योराण ने बिना किसी कोचिंग क्लास में गए यूपीएससी की परीक्षा पास की. ऐश्वर्या ने 10 महीने घर पर ही तैयारी की और पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल करने में सफल रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ऐश्वर्या श्योराण एक मॉडल थीं. उन्होंने 2018 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

12वीं में आए थे 97.5 फीसदी नंबर
ऐश्वर्या साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, इस दौरान ऐश्वर्या फेमिना मिस इंडिया 2016 में 21वीं फाइनलिस्ट भी रहीं. उन्होंने अपनी मां के लिए इस मुकाम तक पहुंच कर दिखाया, पर अब उनके सपने की बारी थी. उन्होंने 2015 में मिस दिल्ली का ताज जीता था.

2014 में उन्हें मिस क्लीन एंड केयर फ्रेश फेस चुना गया था. ऐश्वर्या श्योराण ने अपनी स्कूली शिक्षा चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से पूरी की. उन्होंने 12वीं कक्षा में 97.5 फीसदी नंबर हासिल किए थे और स्कूल टॉपर रही थी. ऐश्वर्या ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

IIM इंदौर में हुआ था सिलेक्शन
ऐश्वर्या श्योराण को 2018 में आईआईएम इंदौर में चुना गया था लेकिन उनका ध्यान यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करने पर फोकस था.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp