रविवार, 8 नवम्बर 2026

Labor Day: मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों का प्रतीक: चेयरमैन कंवर सिंह

Written by: Sunil Rajput

Published:

Labor Day: हरियाणा में औद्योगिक संस्थानों, यूनियन कार्योलयो में मजदूर दिवस मनाय गया। इसी क्रम में गुरूवार को नपा कार्यालय धारूहेड़ा में मजूदर दिवस मनाया गया। नपा चेयरमेन कँवर सिंह ने कहा…


Labor Day is a symbol of workers rights Chairman Kanwar Singh
Labor Day is a symbol of workers rights Chairman Kanwar Singh
Google News Follow us on Google

Labor Day: हरियाणा में औद्योगिक संस्थानों, यूनियन कार्योलयो में मजदूर दिवस मनाय गया। इसी क्रम में गुरूवार को नपा कार्यालय धारूहेड़ा में मजूदर दिवस मनाया गया। नपा चेयरमेन कँवर सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस भारत ही नहीं पूरी दुनिया में श्रमिकों के अधिकारों का प्रतीक दिन है। इस दिन का इतिहास संघर्ष का प्रतीक है।

Advertisement

मजदूर दिवस 1 मई को श्रमिकों के अधिकारों और योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।बता दे कि इसकी शुरुआत 1886 के शिकागो हैमार्केट आंदोलन के बाद हुई थी। भारत में यह पहली बार 1923 में चेन्नई में मनाया गया । चेयरमैन ने बताया दुनिया के अधिकांश देशों में एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस भी कहते हैं।

इस मौके पर शिकागो के शहीदों के लिए एक मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक मई एक ऐतिहासिक दिन है। यह दिन लाखों मजदूरों की अधिकारों के लिए जारी संघर्ष कुर्बानियों का प्रतीक है।Labor Day

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

क्योंकि विश्व भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मनाया जाता है। यह दिन श्रमिक आंदोलनों को समर्पित है, जो समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। मजदूरों की मेहनत और संघर्षों ने बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, उचित वेतन और सामाजिक न्याय की नींव रखी। यह अवसर हमें श्रमिकों के महत्व को याद दिलाता है।

उनके हकों के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देता है, ताकि सभी को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण मिले। इस मौके पर शंकर लाल, अनिल, राजबीर, हिम्मत, सुनील, तेजसिंह आदि मोजूद रहे। मजदूर ने मजूदर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp