शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में फिर से होगा चुनाव, बढ़ता जा रहा तनाव?

Written by: Best24News

Published:

श्याम मंदिर Khatu Shyam Ji में हुए ट्रस्ट चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। देवस्थान विभाग के नियमों और कोरम के अनुसार चुनाव कराने का दावा एक पक्ष ने…


Khatu Shyam Ji: क्या खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में फिर से होगा चुनाव, बढ़ता जा रहा तनाव?
Khatu Shyam Ji: क्या खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में फिर से होगा चुनाव, बढ़ता जा रहा तनाव?
Google News Follow us on Google

श्याम मंदिर Khatu Shyam Ji में हुए ट्रस्ट चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। देवस्थान विभाग के नियमों और कोरम के अनुसार चुनाव कराने का दावा एक पक्ष ने किया है, जबकि दूसरा पक्ष पूरी चुनावी प्रक्रिया को अवैध बताया है। सोमवार को हुए चुनाव में मानवेन्द्र सिंह चौहान फिर से मंत्री चुने गए हैं। शक्ति सिंह चौहान को अध्यक्ष और रविन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Advertisement

दरअसल, हर पांच वर्ष में श्याम मंदिर ट्रस्ट के चुनाव होते हैं। मंदिर के सेवक परिवार ने हाल ही में एक बैठक में मोहन सिंह चौहान को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया। तब ट्रस्ट ने आपसी सहमति से मेले के बाद चुनाव कराने का फैसला किया। इस बीच, देवस्थान विभाग ने धारा 38 के तहत कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया।

प्रशासन की शिकायत

तब एक गुट ने सोमवार को चुनाव कराया, जबकि दूसरा गुट चुनाव से दूर था। दूसरे गुट ने भी देवस्थान विभाग, जिला कलक्टर और उपखंड अधिकारी को इस मामले को लेकर शिकायत की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्रवाई का नोटिस था, इसलिए निर्णय

धारा 38 के तहत कार्रवाई का नोटिस जारी होने के कारण चुनाव करना अनिवार्य था। इसी महीने, देवस्थान विभाग ने श्याम मंदिर कमेटी को पत्र लिखकर बताया कि पिछले चुनाव का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बाद में चुनाव कराने के लिए पत्र भेजा गया। इसके बावजूद निर्वाचन नहीं हुए।

देवस्थान विभाग ने हाल ही में Khatu Shyam Ji मंदिर ट्रस्ट के चुनाव को लेकर एक पत्र भेजा था। मेले के बाद चुनाव कराने का सुझाव विभाग ने दिया था। फिलहाल, सोमवार को चुनाव होने की कोई जानकारी नहीं है। चुनाव करने के लिए कोरम आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp