शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में चुनाव विवाद गहराया, जानिए पहले बनी कमेटी वैध है या नहीं

Written by: सुनील चौहान

Published:

श्याम मंदिर Khatu Shyam Ji में हुए ट्रस्ट चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। देवस्थान विभाग के नियमों और कोरम के अनुसार चुनाव कराने का दावा एक पक्ष ने…


Khatu Shyam Ji: क्या खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में फिर से होगा चुनाव, बढ़ता जा रहा तनाव?
Khatu Shyam Ji: क्या खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट में फिर से होगा चुनाव, बढ़ता जा रहा तनाव?
Google News Follow us on Google

श्याम मंदिर Khatu Shyam Ji में हुए ट्रस्ट चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। देवस्थान विभाग के नियमों और कोरम के अनुसार चुनाव कराने का दावा एक पक्ष ने किया है, जबकि दूसरा पक्ष पूरी चुनावी प्रक्रिया को अवैध बताया है। सोमवार को हुए चुनाव में मानवेन्द्र सिंह चौहान फिर से मंत्री चुने गए हैं। शक्ति सिंह चौहान को अध्यक्ष और रविन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। Khatu Shyam Ji

Advertisement

दरअसल, हर पांच वर्ष में श्याम मंदिर ट्रस्ट के चुनाव होते हैं। मंदिर के सेवक परिवार ने हाल ही में एक बैठक में मोहन सिंह चौहान को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया। तब ट्रस्ट ने आपसी सहमति से मेले के बाद चुनाव कराने का फैसला किया। इस बीच, देवस्थान विभाग ने धारा 38 के तहत कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया। Khatu Shyam Ji

प्रशासन की शिकायत

तब एक गुट ने सोमवार को चुनाव कराया, जबकि दूसरा गुट चुनाव से दूर था। दूसरे गुट ने भी देवस्थान विभाग, जिला कलक्टर और उपखंड अधिकारी को इस मामले को लेकर शिकायत की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्रवाई का नोटिस था, इसलिए निर्णय

धारा 38 के तहत कार्रवाई का नोटिस जारी होने के कारण चुनाव करना अनिवार्य था। इसी महीने, देवस्थान विभाग ने श्याम मंदिर कमेटी को पत्र लिखकर बताया कि पिछले चुनाव का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बाद में चुनाव कराने के लिए पत्र भेजा गया। इसके बावजूद निर्वाचन नहीं हुए।

देवस्थान विभाग ने हाल ही में Khatu Shyam Ji मंदिर ट्रस्ट के चुनाव को लेकर एक पत्र भेजा था। मेले के बाद चुनाव कराने का सुझाव विभाग ने दिया था। फिलहाल, सोमवार को चुनाव होने की कोई जानकारी नहीं है। चुनाव करने के लिए कोरम आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp