शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में सजावटी दुकानें बन रही हथियारों की अड्डा, पुलिस-सीआईडी ने की सख्त कार्रवाई शुरू

Written by: Best24News

Published:

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के खाटूश्यामजी में आस्था और भक्ति की नगरी में सजावटी सामान की आड़ में धारदार हथियारों और एयरगन की खुलेआम बिक्री पर राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित होने…


Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में सजावटी दुकानें बन रही हथियारों की अड्डा, पुलिस-सीआईडी ने की सख्त कार्रवाई शुरू
Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में सजावटी दुकानें बन रही हथियारों की अड्डा, पुलिस-सीआईडी ने की सख्त कार्रवाई शुरू
Google News Follow us on Google

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के खाटूश्यामजी में आस्था और भक्ति की नगरी में सजावटी सामान की आड़ में धारदार हथियारों और एयरगन की खुलेआम बिक्री पर राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अपराध जांच एजेंसी सीआईडी की स्पेशल टीम खाटू पहुंची और कई संदिग्ध दुकानों पर छापा मारा।

Advertisement

पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई

खबर के बाद नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम भी सक्रिय हो गई। जैसे ही दुकानदारों को दबिश की जानकारी मिली, उन्होंने हथियारों को हटाने की जल्दी शुरू कर दी। सुबह पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने पुलिस के साथ मिलकर दुकानों की जांच कर हथियार हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई।

जांच टीम ने कई स्थानों का किया निरीक्षण

सीआईडी की टीम में इंस्पेक्टर मोहन सिंह और संदीप धारीवाल प्रमुख थे। उन्होंने दोपहर में रींगस रोड, तोरण द्वार और मंढा चौराहा समेत कई मुख्य जगहों का निरीक्षण किया। पूरी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है ताकि आगे उचित कदम उठाए जा सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पत्रिका की टीम ने रविवार को करीब एक दर्जन दुकानों पर तलवार, कटार, फरसा, गुप्ती और एयरगन श्रद्धालुओं को बेचते देखा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन दुकानों के पास पालिका की कोई अनुमति नहीं थी और ये सार्वजनिक स्थानों पर लगी थीं। इससे साफ होता है कि नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही थी।

प्रशासन ने दिया कड़ा निर्देश

दांतारामगढ़ की एसडीएम मोनिका सामोर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित में जांच के निर्देश दिए हैं। सजावट के नाम पर हथियार बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp