शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Post Office RD स्कीम में निवेश करते समय रखें ये ध्यान! नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Written by: सुनील चौहान

Published:

यह एक गुल्लक की तरह है जिसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं. आपको बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों में RD का विकल्प मिलता है. लेकिन अगर आप…


Keep this in mind while investing in Post Office RD scheme Otherwise you will incur huge loss
Keep this in mind while investing in Post Office RD scheme Otherwise you will incur huge loss
Google News Follow us on Google

यह एक गुल्लक की तरह है जिसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं. आपको बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों में RD का विकल्प मिलता है. लेकिन अगर आप पोस्ट ऑफिस में RD खोलने की योजना बना रहे हैं. तो आपको पता होना चाहिए कि इसकी अवधि 5 साल है.

Post Office RD पर 6.7% की दर से ब्याज मिलता है यानी एक बार RD शुरू करने के बाद इसे लगातार 5 साल तक जारी रखना होता है. लेकिन अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है तो क्या RD को तोड़ा जा सकता है? इसके नियम क्या हैं.

आइए आपको बताते हैं- मैच्योरिटी से पहले बंद किया तो होगा नुकसान अगर आप Post Office RD के ब्याज का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे 5 साल से पहले तोड़ने की गलती न करें. अगर आप मैच्योरिटी अवधि पूरी होने से एक दिन पहले भी इसे तोड़ते हैं तो आपको पेनल्टी के तौर पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. नियमों के मुताबिक, अगर जरूरत पड़े तो आप खाता खोलने की तारीख से तीन साल बाद पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट को बंद कर सकते हैं। लेकिन इस स्थिति में आरडी की मौजूदा ब्याज दर यानी 6.7% के हिसाब से ब्याज नहीं मिलेगा, बल्कि पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4% की दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

एक्सटेंशन के लिए क्या हैं नियम

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

अगर आप पांच साल बाद भी अपनी आरडी जारी रखना चाहते हैं तो आपको यह विकल्प भी मिलता है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होता है। लेकिन आपको अपने एक्सटेंडेड आरडी अकाउंट पर वही ब्याज मिलेगा जो उस अकाउंट को खोलने के समय दिया गया था। एक्सटेंडेड अकाउंट को कभी भी बंद किया जा सकता है। लेकिन कोशिश करें कि एक्सटेंडेड अकाउंट को मैच्योरिटी के एक, दो, तीन आदि साल पूरे होने के बाद ही बंद करें।

इसमें आरडी की ब्याज दर पूरे साल के लिए लागू होती है, लेकिन अगर किसी साल की अवधि एक साल से कम है तो पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू होगी। उदाहरण के लिए अगर आप डेढ़ साल के एक्सटेंशन के बाद अकाउंट बंद करते हैं तो एक साल के लिए 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा और बाकी छह महीने के लिए सेविंग्स अकाउंट की दर यानी 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp