सोमवार, 9 नवम्बर 2026

Traffic Challan Rules: गाड़ी चलाते समय इन नियमों को रखें याद ,  वरना लगेगा भारी जुर्माना 

Written by: Sunil Rajput

Published:

Traffic Challan Rules: भारत में सड़क हादसे (Road Accidents In India) एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। रोजाना करीब 1263 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और औसतन 474 लोगों की मौत हो जाती…


Traffic Challan Rules: भारत में सड़क हादसे (Road Accidents In India) एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। रोजाना करीब 1263 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और औसतन 474 लोगों की मौत हो जाती है। रोडवेज मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, हर घंटे 55 सड़क हादसे देश में घटित हो रहे हैं। इन चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर बड़े बदलाव किए हैं।

Advertisement

सड़क सुरक्षा के लिए लागू हुए 10 नए कड़े नियम

सड़क हादसों को कम करने के लिए सरकार ने 1 मार्च 2025 से 10 नए ट्रैफिक नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत कई जुर्मानों को बढ़ाया गया है और सजा को भी सख्त किया गया है। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में विस्तार से:Traffic Challan Rules

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

1. ड्रंक एंड ड्राइव पर भारी जुर्माना और जेल
अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो अब संभल जाइए।

पहली बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है।
गलती दोहराने पर 15,000 रुपये जुर्माना और 2 साल की जेल का प्रावधान किया गया है।
पहले यह जुर्माना केवल 1,000 से 1,500 रुपये था।
2. बिना हेलमेट चलाने पर लगेगा 1000 रुपये का फाइन\

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहनते हैं तो अब आपको

1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।
साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।
पहले जुर्माना केवल 100 रुपये था।
3. ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन पर बात करना पड़ेगा महंगा
गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना अब भारी पड़ सकता है।

पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपये का फाइन।
दोबारा गलती करने पर 5000 रुपये तक जुर्माना देना होगा।
4. सीट बेल्ट नहीं पहनने पर भी लगेगा जुर्माना
चाहे आप आगे बैठे हों या पीछे, कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। Traffic Challan Rules

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

नियम तोड़ने पर 1000 रुपये का फाइन लगेगा।
पहले यह जुर्माना सिर्फ 100 रुपये था।
5. बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर 1000 रुपये का फाइन
अगर आप बाइक पर तीन लोग बैठकर चलते हैं तो आपको

1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
स्टंट करने या पब्लिक रोड पर रेसिंग करने पर 5000 रुपये तक फाइन लग सकता है।
6. नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर सख्त कार्रवाई
अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा गया:

उसे 3 साल की जेल हो सकती है।
उसके अभिभावकों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा।
नाबालिग को 25 साल तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा।
7. एंबुलेंस या इमरजेंसी गाड़ियों का रास्ता रोकना बना बड़ा अपराध
अगर आप एंबुलेंस या किसी इमरजेंसी वाहन का रास्ता रोकते हैं तो:

आपको 10,000 रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
पहले यह जुर्माना केवल 1,000 रुपये था।
8. रेड सिग्नल तोड़ना और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
रेड लाइट जंप करना या गाड़ी में ओवरलोडिंग करने पर अब:

रेड सिग्नल तोड़ने पर 5000 रुपये का फाइन।
ओवरलोडिंग करने पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
9. बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है और आप ड्राइव कर रहे हैं:

पहली बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माना और/या 3 महीने जेल हो सकती है।
दोबारा गलती करने पर 4000 रुपये फाइन देना होगा।
पहले यह जुर्माना केवल 200 से 400 रुपये के बीच था।

10. बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये जुर्माना
अगर आप बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के गाड़ी चला रहे हैं तो:

आपको 10,000 रुपये जुर्माना देना होगा।
इसके साथ ही 6 महीने की जेल या कम्युनिटी सर्विस भी करनी पड़ सकती है।
पहले यह जुर्माना सिर्फ 1000 रुपये था।

सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी हैं नए नियम
सरकार ने इन नए नियमों को लागू कर देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है। नए नियम न सिर्फ जुर्माने को बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी लाते हैं। अगर हम सभी इन नियमों का पालन करें, तो सड़कें ज्यादा सुरक्षित बन सकती हैं और हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इसलिए हमेशा ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।Traffic Challan Rules

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp