Kedarnath Helicopter Crash: पायलट बेटे की मौत के 13वें दिन मां ने दुनिया को कहा अलविदा, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में गई थी राजवीर सिंह चौहान की जान

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
On the 13th day of the death of pilot son mother said goodbye to the world Rajveer Singh Chauhan died in a helicopter crash in Kedarnath

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर कैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने पायलट बेटे राजवीर की मौत के 13 दिन बाद ही अब उनकी मां का निधन हो गया है। माना जा रहा है कि राजवीर की मां अपने बेटे की मौत के सदमे से उभर नहीं पाईं थीं। राजवीर की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और शनिवार (28 जून) को उनका निधन हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह चौहार का परिवार शास्त्रीनगर इलाके के राणा कॉलोनी में रहता है। शनिवार को राजवीर सिंह की तेहरवीं थी और उनकी मां मां विजय लक्ष्मी परिवार के लोगों के साथ बैठी हुई थीं। इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिवार और कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिवार के लोग काफी परेशान है।

चार महीने पहले ही जुड़वा बेटों के पिता बने थे राजवीर

खबरों की मानें, तो राजवीर सिंह आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद वह एक प्राइवेट एविएशन कंपनी में पायलट के तौर पर काम कर रहे थे। 15 जून को पायलट राजवीर सिंह केदारनाथ में लोगों को लेकर हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे। इसी दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था और राजवीर समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। राजवीर सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वा बेटों के पिता बने थे।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें