रेवाड़ी पुलिस ने 3 PO किए गिरफ्तार , 22 साल से फरार आरोपी भी पकड़ा

On: September 23, 2026 5:41 PM
Follow Us:
विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Best24News: रेवाड़ी पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों (PO) और बेल जंपर की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

बाइक चोर 22 साल बाद काबू: पुलिस के पीओ स्टाफ ने थाना शहर रेवाड़ी में वर्ष 2004 में दर्ज बाइक चोरी के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी गांव राजगढ़ निवासी अजीत उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

9 साल शराब तस्कर गिरफ्तार: थाना रामपुरा पुलिस ने वर्ष 2017 में दर्ज अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रामपुर निवासी हाल गुलाबी बाग निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे पीओ घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ थाना रामपुरा में धारा 174ए आईपीसी के तहत अलग से मामला भी दर्ज किया था।

चैक बाउंस का आरोपी काबू: थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी गांव गुजरीवास निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसे पीओ घोषित किया गया। इस मामले में पुलिस ने थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में धारा 209 बीएनएस के तहत अलग से मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now