
Swachhta Survey 2024: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में हरियाणा के शहरों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर करनाल ने इस बार कमाल करते हुए देश के सबसे साफ शहरों की सूची में जगह बना ली है। इसके लिए करनाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जो राज्य के लिए गर्व का क्षण है। वहीं, सफाई कार्यों में उत्कृष्टता के लिए सोनीपत को मंत्री पुरस्कार दिया जाएगा।
यह सम्मान समारोह 17 जुलाई को राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा, जहां देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरों को सम्मानित करेंगी।Swachhta Survey 2024
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री टोकन साहू भी उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के नगर निकायों और अधिकारियों की यह उपलब्धि राज्य के स्वच्छता मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा देने वाला बना रही है।Swachhta Survey 2024
Swachhta Survey 2024: हरियाणा के 87 शहरों ने लिया सर्वेक्षण में भाग
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा के कुल 87 नगर निकायों ने हिस्सा लिया। इनमें से 18 निकायों ने दूषित पानी की सफाई और पुनः उपयोग की श्रेणी में आवेदन किया। ओडीएफ प्लस-प्लस श्रेणी में 50 और ओडीएफ प्लस श्रेणी में 19 निकायों ने भागीदारी की।Swachhta Survey 2024
कचरा मुक्त शहर श्रेणी में 77 नगर निकायों ने स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया, जिनमें करनाल और रोहतक ने 7 स्टार, गुरुग्राम ने 5 स्टार रेटिंग के लिए दावा किया। 53 निकायों ने 3 स्टार और 21 ने 1 स्टार रेटिंग के लिए भी आवेदन किया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
पिछले साल पिछड़ने के बाद अब बड़ी वापसी
2023 में हरियाणा की रैंकिंग देश में 14वें स्थान पर थी और तब कोई भी नगर निकाय टॉप 100 में नहीं था। लेकिन इस बार बेहतर रणनीति, नगर निकायों की मेहनत और नागरिकों के सहयोग से हरियाणा ने स्वच्छता के मैदान में फिर से बड़ी छलांग लगाई है।
2022 में गुरुग्राम 19वें, रोहतक 38वें और करनाल 85वें स्थान पर था। इससे पहले राज्य ने 2018 में 10वीं, 2019 में 9वीं, 2020 व 2021 में 8वीं और 2022 में 5वीं रैंक हासिल की थी। 2024 में करनाल की इस उपलब्धि ने राज्य को फिर से राष्ट्रीय मंच पर अग्रणी बना दिया है।
