शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Karnal Dacoity: 22 साल से नाम व भेष बदलकर पुलिस को दिया चमका, जानिए कैसे चढा हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Karnal Dacoity: हरियाणा के करनाल में डकैती डालने वाले बदमाश शातिर निकले। गिरोह का सरगना राजीव, जो कई नामों से अपराध करता था। इनता ही वहीं करीब 22 साल से नाम व…


Karnal Dacoity: हरियाणा के करनाल में डकैती डालने वाले बदमाश शातिर निकले। गिरोह का सरगना राजीव, जो कई नामों से अपराध करता था। इनता ही वहीं करीब 22 साल से नाम व भेष बदलकर चकमा देता रहा। हालांकि दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने वाले पांचों बदमाश अपनी चालाकी में खुद ही फंस गए।

Advertisement

वारदात के बाद बदमाशों ने पहले बसंत विहार में ठेकेदार मनोज पसरिचा की गाड़ी छोड़ दी और फिर नए बस स्टैंड से घरौंडा की बस पकड़ी, ताकि पुलिस का ध्यान दिल्ली की ओर भटक सके। इसके बाद गिरोह घरौंडा से चंडीगढ़ जाने वाली बस में बैठ गया, लेकिन पुलिस पहले से ही उनकी हरकतों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक कर रही थी।Karnal Dacoity

बस में किए काबू: बता दे कि हरियाणा के करनाल पुलिस ने अंबाला और पंचकुला सीआईए की मदद से चार घंटे के भीतर जीरकपुर में बस से उतारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सिरमौर राजीव उर्फ राजा उर्फ लक्की उर्फ अंकुर जैन अलग-अलग नामों से अपराध करता रहा है। वह जहां भी वारदात को अंजाम देता वहां पर हुलिया व नाम बदल कर करता था ताकि पुलिस उसे पकड नहीं सके।Karnal Dacoity

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कुख्यात है बदमाश: लुधियाना निवासी राजीव पर 2003 से लेकर अब तक हत्या, डकैती, लूट, मारपीट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसने पंजाब, लुधियाना, बटिंडा, होशियारपुर, फिरोजपुर, जालंधर, चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, कुरुक्षेत्र और हिमाचल के धर्मपुर सहित कई जिलों में दहशत फैला रखी थी। कुछ मामलों में उसे उम्रकैद तक की सजा हो चुकी है, लेकिन वह फरार रहते हुए नई वारदातों को अंजाम देता रहा।Karnal Dacoity

पंजाब पुलिस ने लिया रिमांड पर: बता दे कि रिमांड के पहले दिन बदमाशों को पंजाब ले जाकर पूछताछ की और जल्द ही अन्य स्थानों पर ले जाकर सीन रिक्रिएट किया जाएगा। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित मनोज पसरीचा को बदमाशों के सामने बैठाया, जिसमें पसरिचा ने पांचों को पहचान लिया और बताया कि राजा ने उसके बेटे पर गोली चलाई थी।Karnal Dacoity

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp