गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Election: कालांवाली नगरपालिका चुनाव : पोलिंग पार्टियों को दी गई ट्रेनिंग, 29 जून को होगा मतदान

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Election: नगरपालिका कालांवाली के आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए मंगलवार को सीडीएलयू में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी…


 

Advertisement

Election: नगरपालिका कालांवाली के आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए मंगलवार को सीडीएलयू में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा व नायब तहसीलदार कर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रेम कुमार ने सभी पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन के बारे में भी बताया गया व उन्हें मौके पर ही हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गईं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग पार्टियां व सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने में पोलिंग पार्टी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वे मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने बताया कि 29 जून को कालांवाली नगरपालिका चुनाव की मतदान प्रक्रिया होगी, 30 जून को मतगणना का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसे अपने स्तर पर हल करें, यदि समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों को संपर्क करें।

मास्टर ट्रेनर प्रेम कुमार ने अधिकारियों को मतदान केंद्र की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवीपैट यूनिट की जांच, मॉक पोल, मतदान सामग्री प्राप्त करना, मिलान करना व मतदान सामग्री की जांच करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कर्मियों को सामग्री प्राप्त करने में बरतने वाली सावधानियां, बूथ पर बैठने की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, सील करने की प्रक्रिया, सभी तरह के मतदान में प्रयुक्त, पेपर सील करने का तरीका, पीओ के कार्य दायित्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में अपनाए जाने वाले सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp