रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Jyoti Malhotra Photos: इस मंदिर में होती है इंसानों के प्राइवेट पार्ट की पूजा, ज्योति मल्होत्रा ने किया था वीडियो शूट

Written by: Best24News

Published:

 Jyoti Malhotra Photos: हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। ज्योति…


HARYANA 2025 05 23T172158.461
HARYANA 2025 05 23T172158.461
Google News Follow us on Google

 Jyoti Malhotra Photos: हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे है।

Advertisement

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान भी जा चुकी है। वहीं वह पाकिस्तान के अलावा चीन और भूटान भी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा लगभग आठ महीने पहले यानी बीते साल अक्तूबर में भूटान घूमने गई थी। वहां ज्योति भूटान की राजधानी थिंपू में चिमी ल्हाखांग मंदिर, पुनाखा भी गई थी। यह एक बाैद्ध मठ है। वहां उसने अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी शूट किए थे।

मंदिर को लेकर क्या है मान्यता

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

अपने आधे घंटे के ब्लॉग में यूट्यूबर ज्योति इस फर्टिलिटी मंदिर के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई थी। यह मंदिर पुनाखा गांव में एक पहाड़ी पर स्थित है और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़ों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर में लिंग की पेंटिंग और प्रतिकृति रखी गई है। जो स्थानीय लोगों के अनुसार फर्टिलिटी को बढ़ावा देती हैं और बुरी आत्माओं से बचाती हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लिंग के प्रतीक और पेंटिंग का उपयोग किया जाता है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा शूट के दौरान वीडियो में मंदिर के कई हिस्सों को दिखाती हैं।

वीडियो में दी प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

ज्योति अपने ब्लॉग में बताती है कि मंदिर के पास काफी खुबसूरत गांव है। यहां पर दूसरे देशों से भी लोग आए हैं। पुनाखा में हैंडीक्राफ्ट की काफी दुकानें और निजी अंग की रेप्लिका रखी गई हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है। वह वीडियो में प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी भी देती है और इनके डिजाइन और पेटिंग का रिव्यू किया। वीडियो शूट करते हुए ज्योति दुकानदार से उसे खरीदने की बात करती है, लेकिन दुकानदार उसे मना करता है।

ज्योति मल्होत्रा की वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज

यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यहां कुछ लोकल और टूरिस्ट से भी बातचीत की। ज्योति ब्लॉग में बताती हैं कि जिनके बच्चे होते हैं वो लोग भी यहां पर आते हैं। मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

यहां पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत में बताती है और कहती हैं कि क्या वह भी अपने होने वाले बच्चे के लिए यहां पर आशीर्वाद ले सकती हैं। ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मंदिर की यात्रा के बारे में आधे घंटे की वीडियो बनाकर शेयर की है। उसकी इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp