
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अरावली की पहाड़ियों पर 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी बनाई जाएगी। हालांकि, इसमें शेर-चीते जैसे खतरनाक जानवर नहीं होंगे।
खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश की पहली जंगल सफारी में ऐसे जानवर ही रखें जाएंगे, जो इंसानों के लिए खतरा हो।
बताया जा रहा है कि सीएम सैनी ने यह बातें बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कही है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
सीएम ने निर्देश दिए कि जंगल सफारी को सभी नियमों के तहत बनाया जाए और वहां ऐसे पौधे लगाए जाएं जो बरसात में आसानी से उग जाएं। इसके साथ ही सीएम सैनी ने पर्यावरण और वन विभाग की बाकी योजनाओं की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए है।
