गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Political News: जेजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 22 पदाधिकारी घोषित किए

Written by: सुनील चौहान

Published:

Political NewsL चंडीगढ़, 11 जून। जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी…


Political NewsL चंडीगढ़, 11 जून। जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी द्वारा कुमारी फूलवती, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सुरजीत सैनी सौंढा, बलवान सुहाग, राव सुनील चौधरी और शीला भ्याण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

 

जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजकुमार सैनी, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह और रणबीर दहिया को नियुक्त किया हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक मखन सिंह रोड़, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, संजय चौपड़ा, सुरेश काला और ईश्वर उझानिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। वहीं राममेहर ठाकुर, ओमप्रकाश सहरावत, सुमित राणा, कृष्ण राठी और कुलजीत कुलड़िया भी राष्ट्रीय सचिव होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp