गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Jhalawar school roof collaps: राजस्थान के झालावार्ड में स्कूल बिल्डिंग गिरी, सात बच्चों की दर्दनाक मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Jhalawar school roof collaps:  राजस्थान झालावार्ड में स्कूल में शुक्रवर सुबह सुबह बडा हादसा हो गया। राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawar School News) सरकारी स्कूल (Jhalawar school roof collaps) की छत गिर गई।…


Rajasthan Jhalawar School roof Collaps
Rajasthan Jhalawar School roof Collaps
Google News Follow us on Google

Jhalawar school roof collaps:  राजस्थान झालावार्ड में स्कूल में शुक्रवर सुबह सुबह बडा हादसा हो गया। राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawar School News) सरकारी स्कूल (Jhalawar school roof collaps) की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गईहै। वहीं, कई बच्चे घायल हुए हैं। हादसे में स्कूल में हाहाकार मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

 

बता दे कि ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (jhalawar school accident) की छत अचानक गिर गई, जिसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। Jhalawar school roof collaps

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

Jhalawar school roof collaps: राजस्थान के  झालावार्ड में स्कूल बिल्डिंग गिरी, सात बच्चों की दर्दनाक मौत
Jhalawar school roof collaps: राजस्थान के झालावार्ड में स्कूल बिल्डिंग गिरी, सात बच्चों की दर्दनाक मौत

हादसे में सात की मौत
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस हादसे को लेकर झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि पिपलौदी प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चों के घायल होने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बच्चे कक्षा में थे। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।

डीटी के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि जो भी जर्जर भवन हो वहां स्कूलों की छुट्टी कर दी जाए, लेकिन खुद कलेक्टर कह रहे हैं कि ना तो यह स्कूल जर्जर भवन की सूची में था और ना ही यहां बच्चों की छुट्टी की गई।

स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची वर्ष राज क्रांति ने बताया की छत गिरने से पहले कंकड़ गिर रहे थे, बच्चों ने बाहर खड़े टीचर्स को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कुछ देर बाद धडाम से छत गिर गई ओर मलबे मे बच्चे दब गए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस हादसे का लेकर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झालावाड़ के पीपलोदी में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुखद दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
राजस्थान के झालवाड़ में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ के एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और बेहद दुखद है।

 

बिल्डिंग जर्जर थी

लेकिन पीपलोदी के सरकारी स्कूल में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूल की बिल्डिंग पहले से ही बेहद खराब हालत में थी, लेकिन कोई निरीक्षण नहीं हुआ. हादसे के वक़्त कक्षा 7वीं के 35 बच्चे उस कमरे में पढ़ रहे थे, जब छत ढह गई.

 हादसे के बाद उठ रहे है ये सवाल

जब सरकार ने पहले ही आगाह किया था, तो आदेशों पर अमल क्यों नहीं हुआ?
क्या जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी?
क्या यह एक प्रशासनिक लापरवाही का मामला नहीं है?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp