शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Jaipur Bikaner Highway Accident: 50 यात्रियों वाली स्लीपर बस में अफरातफरी क्यों मची?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Jaipur Bikaner Highway Accident: सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने…


Jaipur Bikaner Highway Accident: 50 यात्रियों वाली स्लीपर बस में अफरातफरी क्यों मची?
Jaipur Bikaner Highway Accident: 50 यात्रियों वाली स्लीपर बस में अफरातफरी क्यों मची?
Google News Follow us on Google

Jaipur Bikaner Highway Accident: सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में सात घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।Jaipur Bikaner Highway Accident

Advertisement

रात को हुआ हादसा: पुलिस ने बताया कि ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे और खाटू श्यामजी जा रहे थे। अधिकांश यात्री सफर की थकान के चलते नींद में थे। इसी दौरान फतेहपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।Jaipur Bikaner Highway Accident

https://x.com/ANI/status/1998590935064784950?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1998590935064784950%7Ctwgr%5Edfa0133ea8119ad53400d9e1e1cf8ed76501ce28%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.asianetnews.com%2Fstate%2Frajasthan%2Fjaipur-bikaner-highway-sikar-sleeper-bus-truck-accident-fatehpur-many-dead%2Farticleshow-6x3ea1g

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कई हुए घायल: बता दें कि इस हादसे के बाद बस के अंदर अंधेरा और स्लीपर कोच की तंग गलियों के कारण यात्रियों को बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई। कई यात्री अपनी सीटों में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद शुरू की। घायलों को पहले फतेहपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को सीकर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर यातायात बाधित: सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए जयपुर-बीकानेर हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कराया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp