मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Traffic Challan Rules: ऑनलाइन चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सख्त कार्रवाही के साथ हो सकती है जेल

Written by: Best24News

Published:

Traffic Challan Rules: अक्सर लोग मोबाइल पर आए ई-चालान के मैसेज या ईमेल को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. अगर आपने चालान समय पर नहीं भरा…


Traffic Challan Rules: अक्सर लोग मोबाइल पर आए ई-चालान के मैसेज या ईमेल को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. अगर आपने चालान समय पर नहीं भरा तो ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सस्पेंड हो सकता है और भविष्य में कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

अब हाईटेक कैमरे कर रहे हैं नियमों की निगरानी
अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस नहीं. बल्कि सड़कों पर लगे कैमरे खुद चालान काटते हैं. आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट, नियम तोड़ते समय की तस्वीर क्लिक की जाती है और फिर चालान मैसेज या ईमेल के जरिए भेजा जाता है.

चालान कटने के कारण
ई-चालान सिर्फ रेड लाइट या बिना हेलमेट चलने पर ही नहीं. बल्कि इन कारणों से भी कट सकता है:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नो-पार्किंग में पार्किंग
सीट बेल्ट न लगाना
मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना
विंडो पर ब्लैक फिल्म लगाना
गाड़ी में गैरकानूनी मॉडिफिकेशन
ओवरस्पीडिंग या ड्रंक एंड ड्राइव

ई-चालान कैसे चेक करें?
साइट पर जाएं: https://echallan.parivahan.gov.in
“Check Challan Status” पर क्लिक करें
वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालें
कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें
चालान है तो स्क्रीन पर दिखाई देगा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

चालान का भुगतान कैसे करें?
अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट या ऐप पर जाएं
चालान नंबर और गाड़ी की जानकारी डालें
UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें
पेमेंट के बाद डिजिटल रसीद मिलती है
आप mParivahan या Vahan Sewa ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं
चालान भरने की समयसीमा और आपत्ति दर्ज कराना
चालान मिलने के 60 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है.
अगर चालान गलत है तो आप वेबसाइट पर जाकर “Grievance” या “Objection” सेक्शन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ई-चालान नहीं भरा तो क्या होगा?
गाड़ी हो सकती है ब्लैकलिस्ट

अगर 8 से ज्यादा चालान लंबित हैं तो आपकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. इसके बाद वाहन से जुड़ी कोई भी सरकारी सेवा नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ड्राइविंग लाइसेंस और RC सस्पेंड

90 दिन के अंदर चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को निलंबित किया जा सकता है.

फिटनेस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा

लंबित चालान की स्थिति में आपकी गाड़ी का फिटनेस या प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट भी नहीं बनेगा. न ही आप उसे ट्रांसफर या सेल कर पाएंगे.

इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ सकता है

अगर किसी वाहन के पिछले वर्ष में 2 से अधिक चालान बकाया रहे हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम बढ़ाया जा सकता है.

दिल्ली में अंडरग्राउंड वायरिंग को लेकर नई अपडेट, क्या राजधानी को मिलेगी तारों के जाल से मुक्ति! Delhi Underground Wiring
जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

चालान समय पर नहीं भरने पर जुर्माना बढ़ सकता है और कोर्ट से समन या गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है. गंभीर मामलों में जेल तक की नौबत आ सकती है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp