रविवार, 15 नवम्बर 2026

IPS Officers Transfers: 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के बदले एसपी, देखें लिस्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

IPS Officers Transfers: राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। मुजफ्फरपुर…


IPS Officers Transfers 18 IPS officers transferred SPs of 6 districts changed see list
IPS Officers Transfers 18 IPS officers transferred SPs of 6 districts changed see list
Google News Follow us on Google

IPS Officers Transfers: राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर को भी नया नगर और ग्रामीण एसपी मिला है। अवकाश कुमार को पटना एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) के पद से हटाते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। 

पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार को जहानाबाद का नया एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी रहे विश्वजीत दयाल को जमुई, जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर, पटना मध्य की एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया और पटना पश्चिम के एसपी सरथ आरएस को सुपौल का नया एसपी बनाया गया है। 

सीआईडी के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना के विधि-व्यवसथा एसपी की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक समस्तीपुर के एसपी रहे अशोक मिश्रा को विशेष शाखा, सुपौल एसपी रहे शैशव यादव को एआईजी आधुनिकीकरण, मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को ईआरएसएस (डायल-112) के एसपी का कार्यभार मिला है। 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

बीसैप-एक के समादेष्टा प्रमोद कुमार को सीआईडी में एसपी की जिम्मेदारी के साथ एसटीएफ एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जमुई एसपी रहे मदन कुमार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का एसपी बनाया गया है।
पटना के पूर्वी एसपी के रामदास को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के एसपी सह सहायक निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।
भानू पश्चिमी, परिचय पूर्वी और दीक्षा पटना मध्य की सिटी एसपी 

अब तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे 2021 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को पहली बार नगर एसपी की जिम्मेदारी मिली है। 

दानापुर के एसडीपीओ-1 भानू प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी, आरा सदर के एसडीपीओ-1 परिचय कुमार को पटना पूर्वी और पटना नगर की एसडीपीओ-1 दीक्षा को पटना मध्य के एसपी की कमान मिली है। 

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रोहतास डेहरी के एसडीपीओ-1 कोटा किरण को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, एआईजी आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे बिहार पुलिस सेवा के राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को मुजफ्फरपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

छह जिलों में नए पुलिस कप्तान

नाम : नई पोस्टिंग 

कार्तिकेय के शर्मा : पटना एसएसपी 

विनीत कुमार : जहानाबाद एसपी 

विश्वजीत दयाल : जमुई एसपी 

अरविंद प्रताप सिंह : समस्तीपुर एसपी 

स्वीटी सहरावत : पूर्णिया एसपी 

सरथ आर एस : सुपौल एसपी 

पटना और मुजफ्फरपुर में नए सिटी एसपी

चंद्रशेखर प्रसाद : एसपी विधि-व्यवस्था, पटना 

भानू प्रताप सिंह : सिटी एसपी, पश्चिमी पटना 

परिचय कुमार : सिटी एसपी, पूर्वी पटना 

दीक्षा : सिटी एसपी, मध्य पटना 

कोटा किरण : सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर 

राजेश कुमार सिंह प्रभाकर : ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp